Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

स्वास्थ्य सेवा सुधार को लेकर एसोसिएशन की पहली बैठक आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  प्रगतिशील स्वास्थ्य एसोसिएशन पश्चिम बर्दवान जिला कमेटी की पहली बैठक आसनसोल जिला अस्पताल के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में एसोसिएशन के गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक के दौरान विशेषज्ञों ने वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था में आए बदलावों की विस्तार से चर्चा की और बताया कि इन सुधारों से आम जनता को किस प्रकार लाभ मिल रहा है।

IMG 20250511 WA0050

वक्ताओं ने यह भी बताया कि एसोसिएशन का प्रमुख उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सहयोग और समर्थन उपलब्ध कराना है। इस क्रम में समाज के सभी वर्गों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि के रूप में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला अस्पताल के प्रथम वर्ष के नर्सिंग और मेडिकल छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

IMG 20240918 WA0025

रक्तदान शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो कि आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर उपस्थित राज्य कमेटी के सह-कोषाध्यक्ष डॉ. सुब्रत सेन ने कहा कि संगठन का प्रयास रहेगा कि जिले के हर कोने तक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर और समुचित रूप से पहुंचें। राज्य कमेटी की डिजिटल प्रमुख डॉ. पूजा मैत्र ने डिजिटल माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने की योजना प्रस्तुत की।

बैठक में बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. अभिजीत बनर्जी, पश्चिम बर्दवान के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएम यूनुस, जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. निखिल चंद्र दास तथा एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य डॉ. गौतम मंडल सहित कई अन्य चिकित्सा विशेषज्ञ और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

सभी वक्ताओं ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा भावना को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील स्वास्थ्य एसोसिएशन समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का प्रयास करेगा। सभा के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संस्था के उद्देश्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 1
Users Today : 1
Users Yesterday : 28