Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

आसनसोल में टीएमसी ने भारतीय सैनिकों के पराक्रम की रैली निकाली

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल : पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किए जाने के बाद आसनसोल शिल्पांचल के विभिन्न क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भारतीय सैनिकों के साहस और पराक्रम को सम्मानित करने के लिए रैलियां निकालीं। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारतीय सैनिकों के शौर्य की सराहना की गई।

IMG 20250518 WA0139

आसनसोल शहर में भारतीय मजदूर संघ (आईएनटिटीयूसी) जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक के नेतृत्व में गिरजा मोड़ से राहा लेन तक एक विशाल रैली निकाली गई। रैली में कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए और भारतीय सैनिकों को सम्मानित किया। इस रैली में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, विधायक असीमा चक्रवर्ती, आकाश मुखर्जी, रबीउल इस्लाम, मोहम्मद कमाल, अधीर गुप्ता, मनोज रजक सहित अन्य टीएमसी नेता उपस्थित थे।

IMG 20250511 WA0050

इसी प्रकार, बाराबनी में भी विधायक विधान उपाध्याय एवं वरिष्ठ नेता असित सिंह के नेतृत्व में रैली आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कुल्टी क्षेत्र में भी टीएमसी ने सैनिकों के सम्मान में रैली का आयोजन किया गया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए आईएनटिटीयूसी जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के तुरंत बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों के इस साहसिक और निडर कार्य को जनता के सामने लाने और उनका सम्मान करने के लिए आज यह रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों के पराक्रम के कारण ही हर भारतीय नागरिक सुरक्षित है और देश की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।

IMG 20240918 WA0025

विधायक विधान उपाध्याय ने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम के आतंकवादी हमले के बाद जो बहादुरी दिखाई है, वह साबित करती है कि भारत की सुरक्षा सैनिकों की कड़ी मेहनत और समर्पण से होती है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए युवाओं को आगे आकर सेना से जुड़ना चाहिए और देश की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने सभी को भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

टीएमसी नेताओं ने यह भी कहा कि यह रैली न केवल सैनिकों के पराक्रम को नमन करने का माध्यम है, बल्कि यह सभी नागरिकों को जागरूक करने और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना देश के गौरव और सुरक्षा की गारंटी है, और उनके बहादुरी भरे कदमों को सभी को याद रखना चाहिए।

IMG 20250518 WA0137

इस प्रकार आसनसोल में निकाली गई यह रैली भारतीय सेना के साहसिक कार्यों का सम्मान करते हुए क्षेत्रवासियों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने का कार्य कर रही है। सैनिकों के शौर्य और समर्पण को देखते हुए टीएमसी ने पूरे राज्य में इस प्रकार की कई रैलियां आयोजित कर भारतीय सैनिकों को धन्यवाद एवं सम्मान देने का अभियान शुरू किया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 6
Users Today : 1
Users Yesterday : 46