Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

आसनसोल में महिला क्रिकेट को बढ़ावा, सुष्मिता दास की अगुवाई में रोमांचक मुकाबला

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  दक्षिण धादका स्थित एनसी लाहिड़ी विद्यामंदिर के मैदान में महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एक रोमांचक मैच का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर सुष्मिता दास के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मैच शांति देवी क्रिकेट अकादमी और माही क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।

मैच की शुरुआत माही क्रिकेट अकादमी की बल्लेबाजी से हुई। टीम 10 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 59 रन ही बना सकी। इसके जवाब में शांति देवी क्रिकेट अकादमी की टीम ने 5 ओवर और 4 गेंदों में लक्ष्य को हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

IMG 20250511 WA0050

मैच में माही अकादमी की खिलाड़ी आनंदी प्रकाश को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं, शांति देवी अकादमी की मीनांक्षी कोरे ने मात्र दो ओवर में चार रन देकर तीन विकेट चटकाए और उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। बेहतर विकेट कीपिंग के लिए प्रतिभा यादव को सम्मानित किया गया।

IMG 20240918 WA0025

सुष्मिता दास ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं भी खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से महिला खिलाड़ियों को मंच मिलता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इस मौके पर कोच दीपू प्रसाद सहित कई गणमान्य अतिथि, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में महिला क्रिकेटर उपस्थित थीं। आयोजन ने स्थानीय महिला खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 6
Users Today : 1
Users Yesterday : 46