Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

बांकुड़ा में पत्नी ने काटारी से काटकर बीमार पति की ली जान

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024
बांकुड़ा :  पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छातना ब्लॉक के काटापहाड़ी गांव में एक पत्नी द्वारा अपने बीमार पति की काटारी से गला काटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक का नाम जितेन माल (60) है और आरोपी उसकी पत्नी माया माल (57) है, जिसे पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, जितेन माल लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अक्सर घर में उनके इलाज को लेकर तनाव रहता था। बुधवार की दोपहर, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तेज बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि माया ने अचानक घरेलू हथियार कटारी उठाकर अपने पति पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, माया ने जितेन के गले पर वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

IMG 20250511 WA0050

इस भयावह घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में सन्नाटा और भय का माहौल छा गया। पड़ोसी और परिजन स्तब्ध रह गए कि शांत स्वभाव की माया ऐसा क्रूर कदम उठा सकती हैं। हत्या की सूचना मिलते ही छातना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।

इस घटना के बाद जितेन माल के पुत्र उज्जवल माल ने अपनी मां के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि उसका पिता कई दिनों से बीमार था, लेकिन मां लगातार मानसिक रूप से परेशान रहती थीं और दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे।

IMG 20240918 WA0025

शिकायत के आधार पर पुलिस ने माया माल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर गुरुवार को बांकुड़ा जिला अदालत में पेश किया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पारिवारिक तनाव, मानसिक स्थिति तथा हत्या के पीछे की अन्य संभावित वजहों की भी पड़ताल की जा रही है।

इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। लोग हैरान हैं कि पति-पत्नी के आपसी झगड़े की परिणति हत्या जैसी भयावह घटना में हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि जितेन शांत और बीमार व्यक्ति थे, जबकि माया कुछ समय से चिड़चिड़े स्वभाव की हो गई थीं।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पुलिस का कहना है कि फिलहाल माया से पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि पारिवारिक कलह समय रहते न सुलझाया जाए, तो वह त्रासदी का रूप ले सकता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 3
Users Today : 30
Users Yesterday : 48