Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

आसनसोल में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल : पश्चिम बर्धमान जिले के चित्तरंजन थाना क्षेत्र में एक युवक की रहस्यमयी मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान रविरंजन सिंह (27) के रूप में हुई है, जो मिहिजाम का निवासी था। इस घटना को लेकर मृतक के परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए चित्तरंजन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

परिजनों ने दावा किया है कि रविरंजन के तीन करीबी मित्रों—जो फतेंपुर (चित्तरंजन), जीतपुर (सालानपुर) और दुर्गापुर के निवासी हैं—ने ही साजिश के तहत उसे मौत के घाट उतारा है। यह मामला अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है, जिससे पुलिस भी गंभीरता से जांच में जुट गई है।

IMG 20250511 WA0050

पुलिस ने मृतक के भाई राहुल रंजन सिंह की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/61(2)/238 के तहत केस नंबर 15/25 दर्ज कर लिया है और गहन जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि 17 मई की शाम को पूरे चित्तरंजन क्षेत्र में तेज़ आंधी और बारिश का कहर देखा गया था। इसी दौरान रविरंजन का मोबाइल फोन बंद हो गया था, और वह घर नहीं लौटा। परिजनों को चिंता तब और बढ़ी जब 18 मई को फतेपुर और सिमजुड़ी के बीच स्थित जलाशय में उसका शव तैरता हुआ मिला।

IMG 20240918 WA0025

हालांकि शव बरामद हो गया, लेकिन रविरंजन की बैटरी चालित साइकिल अब तक नहीं मिली है, जिससे परिजन और अधिक सशंकित हो गए। उनका मानना है कि यदि यह दुर्घटना होती, तो साइकिल भी आसपास पाई जाती।

पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में रविरंजन के पेट में अत्यधिक अल्कोहल की मात्रा पाई गई है। भाई राहुल का आरोप है कि उसे जानबूझकर शराब पिलाकर जलाशय में फेंक दिया गया।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पुलिस अब मामले की तह तक जाने के लिए सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूतों की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि रविरंजन अपने दोस्तों के साथ अक्सर मिलते-जुलते और साथ खाना-पीना करते थे।

मृतक के परिजनों ने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वे हर दृष्टिकोण से जांच कर रहे हैं और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 3
Users Today : 30
Users Yesterday : 48