Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

प्रधानमंत्री द्वारा जयचंडी पहाड़ स्टेशन सहित 103 अमृत भारत स्टेशनों एवं विभिन्न महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण”

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आद्रा :  आज दिनांक 22 मई 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं विभिन्न महत्त्वपूर्ण रेल अवसंरचना परियोजनाओं का लोकार्पण डिजिटल माध्यम से किया। इसी क्रम में, दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत जयचंडी पहाड़ स्टेशन का भी लोकार्पण संपन्न हुआ, जिसकी खुशी में स्थानीय स्तर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

IMG 20250511 WA0050

इस गरिमामय अवसर पर बांकुरा संसदीय क्षेत्र के माननीय पूर्व सांसद डॉ. सुभास सरकार एवं रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री विवेकानंद बाउरी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उनके अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक श्री सुमित नरूला, मंडल के वरिष्ठ अधिकारीगण, रेलवे कर्मचारी, पत्रकारगण तथा भारतीय सेना के जवानों के परिवारजन तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशिष्टता प्रदान की।

IMG 20240918 WA0025

अपने स्वागत भाषण में मंडल रेल प्रबंधक श्री नरूला ने अमृत भारत स्टेशन योजना की संकल्पना, उद्देश्य और इसके अंतर्गत आद्रा मंडल के 16 स्टेशनों के पुनर्विकास की योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जयचंडी पहाड़ स्टेशन का पुनर्विकास पूर्ण कर लिया गया है, जिसका उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है। श्री नरूला ने पूर्ण हुए कार्यों का विस्तारपूर्वक उल्लेख करते हुए यह भी बताया कि अन्य 160 स्टेशनों पर कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। उन्होंने विशेष रूप से जयचंडी पहाड़ स्टेशन पर की गई नवाचारों और सुविधाओं पर प्रकाश डाला, जिनमें शामिल हैं:दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए टैक्टाइल पाथवे, दिव्यांगजनों हेतु समर्पित सुविधाएं — जैसे कम ऊँचाई वाले टिकट काउंटर, रैम्प, विशेष पेयजल कूप, शौचालय एवं आरक्षित पार्किंग , वरिष्ठ नागरिकों व यात्रियों के लिए दो लिफ्टें, जो प्लेटफार्मों को जोड़ती हैं ,प्लेटफार्मों पर ग्रेनाइट फर्श, जिससे स्वच्छता, टिकाऊपन एवं दृश्य सौंदर्य में वृद्धि, पाँच नवीन प्लेटफार्म शेड, जो यात्रियों को मौसम से संरक्षण प्रदान करते हैं, वातानुकूलित रिटायरिंग रूम, नवीनीकृत डॉर्मिटरी एवं विश्रामगृह, उच्च श्रेणी (एसी) प्रतीक्षालय तथा द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय का नवीनीकरण,
मातृत्व सन्मान हेतु बेबी फीडिंग रूम की व्यवस्था, नया प्रवेश/निकास द्वार एवं 2025 वर्ग मीटर विस्तृत पार्किंग का विकास, डिजिटल कोच इंडिकेशन सिस्टम एवं एलईडी ट्रेन सूचना बोर्ड की स्थापना,सीसीटीवी कैमरों द्वारा उन्नत सुरक्षा प्रणाली, स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक चित्रकारी से स्टेशन का सौंदर्यीकरण तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

कार्यक्रम के उत्तरार्ध में माननीय पूर्व सांसद एवं माननीय विधायक महोदयों ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए अमृत भारत स्टेशन योजना के दूरगामी लाभों पर प्रकाश डाला तथा दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर “ऑपरेशन सिंधूर – वीरता की मिसाल” विषय पर आयोजित निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में आद्रा मंडल के रेलवे विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा स्काउट एवं गाइड सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। कुल 36 प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के अंतिम चरण में माननीय प्रधानमंत्री

IMG 20250522 WA0029

श्री नरेन्द्र मोदी ने 22 मई 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों तथा अन्य महत्त्वपूर्ण रेल परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय रेलवे के सतत विकास एवं आधुनिकीकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि रेलवे केवल यातायात का माध्यम नहीं, बल्कि यह देश की सामाजिक और आर्थिक प्रगति का संवाहक है। आधुनिक रेलवे स्टेशन अब केवल यात्रा के केंद्र नहीं, बल्कि शहरों की नई पहचान बनते जा रहे हैं, जो यात्रियों को सुविधाजनक, सुरक्षित एवं स्वच्छ अनुभव प्रदान करेंगे।अपने उद्बोधन में माननीय प्रधानमंत्री ने “ऑपरेशन सिंधूर” का विशेष उल्लेख करते हुए भारतीय सेनाओं की वीरता, साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश की सुरक्षा और अखंडता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भारतीय सेना का पराक्रम और संकल्प प्रेरणादायक है, और यह राष्ट्र को गौरव और सुरक्षा प्रदान करता है। प्रधानमंत्री ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और देश के युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। यह आयोजन न केवल विकास का प्रतीक बना, बल्कि जनमानस में गर्व और उत्साह का संचार भी किया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 3
Users Today : 30
Users Yesterday : 48