Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

जामुड़िया फैक्ट्री में श्रमिक की मौत, नौकरी-मुआवजे की मांग तेज

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250528 WA0071

जामुड़िया :  गगन फॉरेटेक कारखाने में कार्यरत श्रमिक मनोज नाथ की 23 मई को ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से हुई मौत के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर बुधवार को INTTUC (तृणमूल श्रमिक संगठन) ने फैक्ट्री गेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। श्रमिक संगठन ने मांग की है कि मनोज नाथ के परिवार को 7 लाख रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को स्थायी नौकरी दी जाए। परिवार की ओर से जब यह मांग कारखाना प्रबंधन के समक्ष रखी गई, तो प्रबंधन ने टालमटोल का रवैया अपनाया और परिवार की महिला सदस्य को नौकरी देने से इनकार कर दिया।

IMG 20250511 WA0050

इसके विरोध में यूनियन ने कड़ा रुख अपनाया और धरना शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, उनका आंदोलन बिना रुके जारी रहेगा।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि प्रबंधन ने शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। धरने में शामिल यूनियन नेताओं ने कहा कि एक श्रमिक के जीवन का मूल्य केवल शब्दों से नहीं आँका जा सकता। कर्मचारी के परिवार की सुरक्षा और पुनर्वास की जिम्मेदारी फैक्ट्री प्रबंधन की है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

संगठन का कहना है कि मजदूरों के अधिकारों के लिए वह हर स्तर पर संघर्ष करता रहेगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी मामले पर निगरानी बनाए हुए है। क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है, परंतु अभी तक किसी प्रकार की हिंसा की सूचना नहीं है। यह मामला औद्योगिक सुरक्षा, मानवाधिकार और प्रबंधन की जवाबदेही को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 3
Users Today : 44
Users Yesterday : 14