
आसनसोल : आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को आसनसोल नगर निगम के वार्ड 59 में एक सशक्त कार्यकर्ता सभा का आयोजन किया। यह सभा गेट जीटी रोड के पास हुई, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक जुटे। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ नेता बच्चू राय ने किया। सभा में मुख्य रूप से संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने, केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने और आगामी चुनावों में बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

मंच पर जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, जिला सभापति हरेराम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उज्ज्वल चटर्जी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनसेवा के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित करना है।

प्रदेश उपाध्यक्ष उज्ज्वल चटर्जी ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और पार्टी कार्यकर्ता इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।” वहीं, जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा,

“जनता अब जान चुकी है कि तृणमूल ही बंगाल के विकास का सही विकल्प है।”सभा के अंत में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ यह संकल्प लिया कि आने वाले चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। स्थानीय जनता में भी पार्टी को लेकर सकारात्मक उत्साह देखा गया।














Users Today : 44
Users Yesterday : 14