Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

अंडाल में सड़क विवाद गरमाया, युवाओं ने दीवार गिराई

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

अंडाल :  अंडाल एयरपोर्ट के समीप सड़क विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जब स्थानीय युवाओं ने विरोधस्वरूप निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। यह घटना उखरा-खांदरा रोड के पास की है, जहां एयरपोर्ट प्रबंधन पुराने रास्ते को बंद कर एक वैकल्पिक मार्ग बना रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नया मार्ग न तो पूर्ण रूप से तैयार है, न ही सुरक्षित। मार्ग की स्थिति बेहद खराब है और उसमें स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे रात्रिकालीन आवाजाही में दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

IMG 20250511 WA0050

इस बीच, जब एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पुराने रास्ते पर दीवार खड़ी कर उसे पूरी तरह बंद करने की कोशिश की, तो स्थानीय युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माणाधीन दीवार को तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही अंडाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे, लेकिन पुलिस की तत्परता से कोई बड़ा टकराव टल गया।स्थानीय दुकानदारों और निवासियों की स्पष्ट मांग है

IMG 20240918 WA0025

कि जब तक वैकल्पिक मार्ग पूरी तरह विकसित, सुरक्षित और सुविधायुक्त नहीं हो जाता, तब तक पुराने मार्ग को बंद न किया जाए। उनकी मांगों में सड़क का डामरीकरण, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और उचित साइनेज शामिल हैं।यह विवाद केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि जनसुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ा गंभीर मामला बन गया है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

जनता का कहना है कि वे विकास के विरोध में नहीं हैं, लेकिन जब तक उन्हें सुरक्षित और सुगम रास्ता नहीं मिलता, तब तक ऐसे विरोध जारी रहेंगे। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह जनता की भावनाओं को समझे और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48