Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

आसनसोल के 54 नंबर वार्ड को मिला सामाजिक गतिविधियों का नया मंच

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  सूर्य सेन पार्क के समीप स्थित 54 नंबर वार्ड के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। अब उन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक आधुनिक सेड मिलने जा रहा है। इसका निर्माण कार्य आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (ADDA) द्वारा शुरू किया गया है। शनिवार को इस सेड निर्माण कार्य का उद्घाटन पश्चिम बंगाल सरकार के कानून मंत्री मलय घटक ने किया।

IMG 20250511 WA0050

इस अवसर पर मंत्री मलय घटक ने कहा, “यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। यह सेड वार्ड के लोगों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहां वे सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक चर्चाएं भी कर सकेंगे।” उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के कार्यों में निरंतर तत्पर है और वार्ड स्तर पर इस प्रकार के विकास कार्य इसका उदाहरण हैं।

IMG 20240918 WA0025

उद्घाटन समारोह में आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी, ADDA के उच्चाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि लंबे समय से यह मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इस सेड का उपयोग स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामूहिक बैठकों, विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों और बुजुर्गों के सामुदायिक मिलन केंद्र के रूप में किया जा सकेगा। इसके अलावा यह मंच विकास योजनाओं की चर्चा और स्थानीय मुद्दों के समाधान हेतु जन संवाद का भी केंद्र बनेगा।

सेड निर्माण की सारी लागत ADDA द्वारा वहन की जा रही है और इसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पहल 54 नंबर वार्ड के सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48