Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

श्राद्ध भोज में विवाद के बाद युवक की पीटकर हत्या, गांव में तनाव

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

रानीगंज : रानीगंज थाना अंतर्गत बख्तर नगर गांव में एक युवक की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमित बाउरी के रूप में हुई है, जो बीते रात एक श्राद्ध भोज में शामिल हुआ था। इसी दौरान हुए विवाद में उसे बुरी तरह पीटा गया था। शनिवार को उसकी मृत्यु की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

IMG 20250511 WA0050

परिजनों का आरोप है कि अमित बाउरी परिमल बाउरी और कमल बाउरी के साथ श्राद्ध भोज में शामिल था, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों आरोपियों ने मिलकर अमित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमित को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान शनिवार शाम उसकी मौत हो गई।

अमित की बहन ने रोते हुए बताया कि उसका भाई परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। वह विवाहित था और उसके एक छोटा बच्चा भी है। अब पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, और मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता के साथ सरकारी मदद दी जाए।

IMG 20240918 WA0025

मृत्यु की खबर मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने परिमल और कमल बाउरी के घरों पर पथराव कर दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दीं। स्थिति को बिगड़ता देख रानीगंज थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और शेष की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति बहाल रखने की अपील की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की हिंसा से गांव की शांति भंग हो रही है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय और सहायता देने की पुरजोर मांग की है। वहीं, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48