Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

मदिरा के नशे में रॉड से हमला, ड्राइवर की मौत, वारदात का हुआ पुनर्निर्माण

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250511 WA0050

दुर्गापुर : पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित कोकओवन थाना क्षेत्र के 30 नंबर वार्ड अंतर्गत भगत पल्ली इलाके में बीते 27 मई को शराब के नशे में हुए झगड़े में एक टैंकर चालक की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय जीशु के रूप में हुई है, जो पेशे से टैंकर चालक थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के दिन मृतक जीशु करीब 20 दिन बाद काम से लौटकर दोपहर में अपने घर आया था। उसी समय, कोरंगपाड़ा गांव के चारमाथा मोड़ के पास एक पेड़ के नीचे बैठा पिन्टू बाउरी नामक युवक शराब के नशे में जीशु को गाली देने लगा। जीशु ने जब इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते पिन्टू ने पास में रखी लोहे की रॉड उठाकर जीशु के सिर पर जोरदार वार कर दिया। जीशु लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल जीशु को गंभीर अवस्था में दुर्गापुर महकुमा अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जब आरोपी पिन्टू को स्थिति बिगड़ती दिखाई दी, तो वह स्वयं कोकओवन थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बुधवार को दुर्गापुर महकुमा अदालत में पेश किया। अदालत ने पिन्टू की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पुलिस ने रविवार को घटनास्थल पर आरोपी पिन्टू को साथ लेकर वारदात का पुनर्निर्माण (क्राइम रीकंस्ट्रक्शन) कराया, जिसमें कोकओवन थाना की एक बड़ी पुलिस टीम मौजूद रही। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी, जिसने आरोपी के प्रति नाराजगी व्यक्त की।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की भी छानबीन की जा रही है। इस दर्दनाक वारदात से स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से शराब सेवन व नशाखोरी पर सख्त नियंत्रण की मांग की है।

IMG 20240918 WA0025

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48