Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

गर्मी में राहत: अमृतधारा योजना के तहत जलसेवा का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250511 WA0050

आसनसोल :  मारवाड़ी युवा मंच, आसनसोल सिटी शाखा द्वारा समाजसेवा की भावना से प्रेरित होकर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय प्रकल्प अमृतधारा के अंतर्गत इस सत्र (2025–2026) का पाँचवाँ और कुल मिलाकर 34वाँ स्थायी अमृतधारा जल परियोजना का लोकार्पण किया गया। यह शीतल पेयजल मशीन आसनसोल के बर्नपुर रोड स्थित रविंद्र नगर उन्नयन समिति के सामने स्थापित की गई है।

इस जलसेवा मशीन का दान डागा परिवार द्वारा किया गया है। कोलकाता स्थित डागा पैलेस निवासी आनंद डागा एवं श्रुति डागा ने अपने पितामह स्वर्गीय गोविंदलाल जी और सीता जी डागा तथा स्वर्गीय कृष्ण कुमार जी डागा की पावन स्मृति में इस वाटर कूलर मशीन की स्थापना करवाई है।

इस सेवा कार्य का उद्घाटन पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम एवं कानून मंत्री श्री मलय घटक ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर विधिवत रूप से किया।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद मौसमी बसु एवं सोना गुप्ता, मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, वैभवी फाउंडेशन के संस्थापक जगदीश बागड़ी एवं अध्यक्ष पुष्पा बागड़ी, मंच के सिटी शाखा अध्यक्ष सत्यजीत बागड़ी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि अमृतधारा योजना के माध्यम से समाज को नि:शुल्क और शुद्ध ठंडा जल उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंच का उद्देश्य केवल जल सेवा नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सेवा भाव को भी बढ़ावा देना है।

स्थानीय लोगों ने इस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में आमजन को ठंडे पेयजल की यह सुविधा अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी। मंच द्वारा आगे भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया गया है।

IMG 20240918 WA0025

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48