Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

दुर्गापुर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, सेना को किया नमन

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों का पालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में दुर्गापुर के फरीदपुर प्रखंड में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना की वीरता और देशभक्ति को सम्मान देना था। यह यात्रा मदरबानी कोलियरी बस स्टैंड से प्रारंभ होकर पंशिउली हाई स्कूल तक गई।

इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा में करीब एक लाख भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। सभी के हाथों में तिरंगा था और भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भारतीय सेना अमर रहे जैसे नारों से क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और इसे देखने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए थे।

IMG 20250511 WA0050

भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने तिरंगा यात्रा के समापन पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा देश की सेना के अद्वितीय साहस और बलिदान को सम्मान देने के लिए आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर वीरता का परिचय दिया, उसी का प्रतीक है यह तिरंगा यात्रा।

उन्होंने यह भी बताया कि दुर्गापुर के फरीदपुर प्रखंड के गोगला क्षेत्र में आम नागरिकों ने भी इस यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। जगह-जगह पर लोगों ने फूल बरसाए और सेना के समर्थन में ताली बजाकर यात्रा में उत्साह भरा।

IMG 20240918 WA0025

भाजपा नेता ने फरीदपुर पुलिस प्रशासन का भी धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने इस यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने में निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। तिवारी ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी पुलिस प्रशासन इसी तरह निष्पक्ष रवैया अपनाकर कार्य करेगा।

इस आयोजन के माध्यम से न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित किया गया, बल्कि स्थानीय जनता को भी देशभक्ति के संदेश से जोड़ा गया। इस तिरंगा यात्रा ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि देश की एकता, अखंडता और सेना के सम्मान में सभी भारतीय एकजुट हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48