Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

अस्पताल के पास युवक अगवा, पुलिस कार्रवाई की मांग तेज

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  सृष्टिनगर स्थित हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल के पास मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक को जबरन उठाकर अपनी कार में डाल लिया और फरार हो गए। यह घटना उस समय घटी जब मिराज नामक युवक अपनी बीमार मां से मिलने अस्पताल आया था। घटना के बाद परिजनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पार्षद की उपस्थिति में पुलिस से 24 घंटे के भीतर जवाब देने की मांग की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिराज की मां कई दिनों से सृष्टिनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को मिराज अपने रिश्ते के भाई राजा के साथ अस्पताल पहुंचा था। बताया जा रहा है कि राजा को कुछ लोग अस्पताल के समीप एक शॉपिंग मॉल के सामने बुलाकर बातचीत करने लगे। इसी बीच एक कार वहां आकर रुकी, जिसमें चार युवक सवार थे। उन्होंने अचानक राजा को पकड़ लिया और जबरन कार में डालकर मौके से फरार हो गए।घटना के चंद मिनट बाद मिराज जब वहां पहुंचा और विरोध जताया तो आरोप है कि उन अज्ञात लोगों ने मिराज के साथ भी मारपीट की। मिराज के चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हो गए लेकिन तब तक वे युवक राजा को लेकर निकल चुके थे। शुरू में यह चर्चा थी कि राजा को ले जाने वाले लोग डीडी (खुफिया विभाग) के अधिकारी थे, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई।

IMG 20250511 WA0050

घटना के बाद वार्ड 24 की पार्षद फंसाबी आलिया मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन लोगों ने राजा को उठाया वे वर्दी में नहीं थे और जिस कार में आए उसमें भी पुलिस या खुफिया विभाग से संबंधित कोई निशान या प्रतीक नहीं था। इससे मामला और अधिक संदेहास्पद बन गया है।पार्षद ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर इस घटना की सच्चाई सामने नहीं आती है और राजा को सकुशल वापस नहीं लाया गया तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगी और सृष्टिनगर में सड़क जाम आंदोलन होगा। घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल उत्तर थाना और कन्यापुर पुलिस चौकी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

IMG 20240918 WA0025

घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में भय और असंतोष का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि अगर राजा को किसी विभाग द्वारा उठाया गया है तो उन्हें इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। लोगों की मांग है कि इस प्रकार की कार्रवाई यदि विधिसम्मत है भी, तो उसके लिए पारदर्शिता और नियमानुसार प्रक्रिया का पालन आवश्यक है। मामले को लेकर आम जनता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन तीनों की नजर अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 2
Users Today : 43
Users Yesterday : 14