Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित टिप्पणी से सियासी घमासान

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पांडवेश्वर से विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने भारतीय सेना के “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर कटाक्ष करते हुए उसे “नाटक” और “युद्ध-युद्ध का खेल” बताया। उनका यह बयान पश्चिम बर्दवान जिले में एक ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सभा के दौरान दिया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस टिप्पणी के सामने आने के बाद सियासी हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। भाजपा नेता और आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने इस बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है और इसे सेना का अपमान बताया है।

क्या कहा चक्रवर्ती ने
नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती हाल ही में दुर्गापुर ब्लॉक में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की एक कार्यकर्ता सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह से एक नाटक है। 27 लोगों को मार दिया गया और कहा गया कि यह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई थी। यह पाकिस्तान के साथ मिलकर एक साजिश है।” उन्होंने यह भी कहा कि “सिंदूर बंगालियों के खून में होता है, यह माताओं के सिँथी में शोभा देता है। जो लोग ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर हिंदू वोटों की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए।”

IMG 20250511 WA0050

भाजपा का तीखा पलटवार
इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस में रहकर ही इस तरह की देश विरोधी बातें की जा सकती हैं। नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती जैसे लोग अर्धशिक्षित हैं, जिन्हें यह भी नहीं पता कि कहां क्या बोलना है।” तिवारी ने यह भी कहा कि “अगर पाकिस्तान से इतना प्रेम है, तो वह वहीं चले जाएं। भारतीय सेना का अपमान करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।”

राजनीति में बढ़ा तनाव
इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से गर्मी ला दी है। जहां तृणमूल कांग्रेस 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है, वहीं भाजपा इस बयान को हथियार बनाकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

सोशल मीडिया पर भी गर्मी
नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के इस बयान का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। आम जनता से लेकर सेना के समर्थक और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता इसे भारतीय सेना का अपमान बता रहे हैं।

IMG 20240918 WA0025

अभी तक नहीं दर्ज हुई कोई शिकायत
हालांकि इस बयान को लेकर अब तक चक्रवर्ती के खिलाफ कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। लेकिन भाजपा नेताओं ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

राजनीतिक जानकारों की राय
विश्लेषकों का मानना है कि तृणमूल कांग्रेस को इस तरह के बयानों से नुकसान हो सकता है, खासकर तब, जब मामला देश की सुरक्षा और सेना से जुड़ा हो। ऐसे समय में जब सेना के अभियान को देशभर में सराहा जा रहा है, चक्रवर्ती की टिप्पणी उनकी पार्टी के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 1 9
Users Today : 40
Users Yesterday : 14