Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

आसनसोल नगर निगम पर पार्किंग शुल्क वसूली में गंभीर लापरवाही

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  आसनसोल नगर निगम की पार्किंग व्यवस्था विवादों के घेरे में आ गई है। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजू अहलूवालिया ने निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्किंग ऑपरेटरों से करीब 10 करोड़ रुपये बकाया होने के बावजूद निगम ने न तो कोई कार्रवाई की है और न ही एफआईआर दर्ज कराई है।

राजू अहलूवालिया ने बताया कि निगम ने कुल 17 एजेंटों को ब्लैकलिस्ट किया है, लेकिन इनमें से किसी एक के खिलाफ भी कोई कानूनी कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने सवाल उठाया, “यह पैसा आखिर किनके दबाव में छोड़ा जा रहा है? क्या रसूखदारों को संरक्षण दिया जा रहा है?” उनका कहना था कि यह मामला करोड़ों जनता की गाढ़ी कमाई के साथ धोखाधड़ी का प्रतीक है।

IMG 20250511 WA0050

अहलूवालिया ने इस पूरे मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की है और कहा कि निगम की मौन नीति इस बात का संकेत है कि कहीं न कहीं बड़े स्तर पर गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता को जवाब दिया जाना चाहिए कि आखिर 10 करोड़ रुपये की वसूली क्यों नहीं हुई और इसके पीछे कोई गुप्त सौदा तो नहीं है।

नगर निगम की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन इस विवाद ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है और यह मुद्दा आगामी निगम की बैठकों में गरमाता हुआ देखने को मिलेगा।

IMG 20240918 WA0025

इस मामले में जल्द जांच कर सच्चाई सामने आने की उम्मीद है, ताकि नगर निगम के भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों का निपटारा किया जा सके और जनता का विश्वास पुनः स्थापित हो सके।

आखिरकार, यह सवाल भी उठता है कि क्या नगर निगम भ्रष्टाचार की बेजुबान गवाही को नजरअंदाज कर राजनीतिक दबावों में घिरी हुई है? जनता की नजरें अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 1 8
Users Today : 39
Users Yesterday : 14