Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

कक्षाएं नहीं लगने पर दुर्गापुर कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित सरकारी कॉलेज में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्शनशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने कक्षाओं के नियमित रूप से न होने, सूचनाओं की असुविधा और विभागीय अनियमितताओं को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज में शैक्षणिक वातावरण लगातार बिगड़ता जा रहा है। दर्शनशास्त्र विभाग में न तो नियमित कक्षाएं लगती हैं और न ही समय पर सूचनाएं दी जाती हैं। कई बार देर रात व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजकर यह बताया जाता है कि अगले दिन कक्षाएं होंगी। इस स्थिति में दूरदराज से आने वाले छात्र समय पर नहीं पहुंच पाते, जिससे उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

IMG 20250511 WA0050

छात्रों का आरोप है कि उन्होंने जब इस विषय में प्रिंसिपल को लिखित शिकायत दी, तो दर्शनशास्त्र विभाग के प्रमुख ने उनका भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी। इससे आक्रोशित होकर सोमवार को छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और विभागीय प्रमुख के रवैये के खिलाफ नारेबाजी की।

छात्र परिषद के नेता शुभज्योति मजूमदार ने कहा कि कुछ शिक्षक जानबूझकर कॉलेज में अशैक्षणिक माहौल बना रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से यह मांग की कि छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए और कक्षाएं नियमित रूप से करवाई जाएं।

इस मुद्दे पर जब कॉलेज के प्रिंसिपल देबनाथ पालित से बात की गई, तो उन्होंने कहा, “यह कॉलेज का अंदरूनी मामला है और हम इसे बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।”

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों की शिकायतों की जांच की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभाग के शिक्षकों से भी जवाबतलबी की जाएगी।

फिलहाल कॉलेज में सामान्य रूप से पढ़ाई जारी है, लेकिन छात्रों के असंतोष को देखते हुए आने वाले दिनों में यदि समाधान नहीं निकला, तो स्थिति फिर से तनावपूर्ण हो सकती है। छात्र संगठन इस मुद्दे को लेकर लगातार सक्रिय है और कॉलेज प्रशासन पर दबाव बना रहा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 0
Users Today : 27
Users Yesterday : 48