Breaking News
दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव

चित्तरंजन रेल कारखाना से बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना परिसर में हुई लगातार बाइक चोरी की घटनाओं का राजफाश करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटार निवासी विकास कुमार पंडित (30) और नसीरुद्दीन अंसारी (28) को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि बीते 4 अप्रैल, 5 मई और 2 जून को चित्तरंजन ट्रैक्शन मोटर स्टैंड से तीन मोटरसाइकिलें चोरी हुई थीं। एक के बाद एक चोरी की इन घटनाओं से कर्मचारियों में भारी असंतोष और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ के विशेष जांच विभाग ने सात फील्ड अधिकारियों की एक टीम गठित की और तकनीकी व जमीनी स्तर पर सघन जांच शुरू की।

IMG 20250511 WA0050

गुप्त सूचना और सटीक रणनीति के तहत 11 जून की सुबह आरपीएफ की टीम ने चित्तरंजन में ही विकास और नसीरुद्दीन को एक बाइक चोरी करते रंगे हाथों दबोच लिया। उनके पास से एक ‘मास्टर चाबी’ भी बरामद हुई है, जिससे वे हीरो कंपनी की किसी भी बाइक का लॉक खोल सकते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि चोरी की गई बाइकें झारखंड के करमाटार क्षेत्र में एक व्यक्ति को बेची जाती थीं। आरपीएफ टीम ने दोनों आरोपियों के साथ वहां छापेमारी कर तीसरे व्यक्ति को भी हिरासत में लिया और उसके कब्जे से एक चोरी की बाइक बरामद की। हालांकि, वह बाइक चित्तरंजन से चोरी नहीं हुई थी।

IMG 20240918 WA0025

अब आरपीएफ की टीम चित्तरंजन से चोरी हुई अन्य बाइकें बरामद करने के लिए झारखंड के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है।

चित्तरंजन थाना पुलिस ने भी गिरफ्तार आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। इस सफलता से रेल कारखाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस और आरपीएफ की यह सामूहिक कार्रवाई स्थानीय लोगों के लिए राहत लेकर आई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 0 0
Users Today : 21
Users Yesterday : 14