Breaking News
दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव

टीएमसी नेता की गाड़ी की टक्कर से ग्रामीण घायल, गांव में तनाव

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  शनिवार को जामुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिचुरिया ग्राम पंचायत के बगदीहा गांव में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एवं पंचायत समिति के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ राणा की गाड़ी की टक्कर से पांच महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। स्थानीय निवासियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दुर्घटना के बाद नेता ने न केवल घायलों की मदद करने से इनकार किया, बल्कि विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज भी की।

घटना शुक्रवार की शाम हनुमान मंदिर के सामने की बताई जा रही है, जब गांव की निवासी टुंपा बावरी और सुभाष बावरी समेत अन्य ग्रामीण मंदिर के पास खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिद्धार्थ राणा तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए आए और पांच महिलाओं तथा एक बच्चे को कुचलते हुए निकल गए। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और सैकड़ों लोग विरोध प्रदर्शन में जुट गए।

IMG 20250511 WA0050

स्थानीय निवासियों का कहना है कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने की बजाय राणा मौके से चले गए। इस बात को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क उठा। उनका आरोप है कि चुनाव के समय उन्होंने राणा को समर्थन दिया था, लेकिन अब वह जनता की उपेक्षा और दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही केंदा पुलिस चौकी से पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की। गांव में तनाव बना हुआ है और लोग प्रशासनिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

IMG 20240918 WA0025

वहीं, सिद्धार्थ राणा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है और यह सब उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की सत्यता की जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

घटना को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि इस मामले में दोष सिद्ध हुआ तो सिद्धार्थ राणा के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा वे बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे।

गांव में अभी भी स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। लोग घटना को लेकर सहमे हुए हैं और घायलों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने इस मामले में सीधे जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि पीड़ितों को न्याय और दोषियों को दंड मिल सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 9
Users Today : 20
Users Yesterday : 14