Breaking News
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

पोस्टमार्टम के दौरान संजय यादव पर हमला, सिर फटा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

अंडाल :  अंडाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बान बहाल स्थित एक निजी कोयला खदान में शुक्रवार की रात खनन कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान भाजपा नेता संजय यादव के मामा के रूप में की गई है। इस घटना के बाद शनिवार को जब संजय यादव मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने दुर्गापुर सब-डिविजनल अस्पताल पहुंचे, तो वहां एक और घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी।

अस्पताल परिसर में तृणमूल समर्थकों ने संजय यादव पर कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ता रवींद्र यादव भी इस हमले में जख्मी हुए। दोनों घायलों को इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

IMG 20250511 WA0050

इस हमले को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर सीधे तौर पर आरोप लगाए हैं। पांडवेश्वर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने घटना को साजिश बताया और स्थानीय तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए। तिवारी ने कहा कि “विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती खून की होली खेलना चाहते हैं।”

उन्होंने दावा किया कि तृणमूल समर्थकों — विशेष रूप से राम चरित्र और बचन के नेतृत्व में लगभग 50 लोगों ने मिलकर संजय यादव पर हमला किया। तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल नेताओं ने लोहा और कोयला चोरों के साथ मिलकर क्षेत्र में दहशत फैला रखी है।

IMG 20240918 WA0025

तिवारी ने तीखे शब्दों में चेतावनी दी कि भाजपा इस अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “जरूरत पड़ी तो हम मौत को भी गले लगा लेंगे, लेकिन अन्याय को समाप्त करके ही दम लेंगे।”

इस पूरे मामले पर अभी तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इधर, इलाके में तनाव व्याप्त है और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गया है।
इस घटना ने एक बार फिर कोयला क्षेत्रों में राजनीतिक संघर्ष को उजागर कर दिया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 2
Users Today : 13
Users Yesterday : 14