Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

बिना सूचना मशीन उठाने पर मजदूरों का आक्रोश, तस्करी का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

अंडाल :  ईसीएल के काजोरा क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर (पूर्व) कोलियरी में मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई जब खदान से एक स्वचालित कोयला काटने वाली मशीन (एएसडीएल) को हटाकर दूसरी जगह भेजने की कोशिश की गई। मजदूरों और यूनियन नेताओं का आरोप है कि यह काम बिना किसी पूर्व सूचना और मंशा को स्पष्ट किए किया गया, जिससे उनमें गहरा असंतोष फैल गया।मजदूरों का कहना है कि यह मशीन खदान की उत्पादन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी, और इसके हटाने का सीधा मतलब उत्पादन में गिरावट और खदान बंद करने की साजिश है।

IMG 20250511 WA0050

घटना के प्रकाश में आने के बाद, तृणमूल कांग्रेस समर्थित केकेएससी (कोलियरी कर्मचारी सुरक्षा कमेटी) संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोलियरी गेट के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।संगठन के शाखा सचिव सुदर्शन सिंह ने कहा, “मुकुंदपुर कोलियरी में पहले दो पिट – ए और बी – सक्रिय थे। पिट बी को पहले ही बंद कर दिया गया था, अब पिट ए ही चालू है। अधिकारी अब इसे भी बंद करने की योजना बना रहे हैं, और मशीन को हटाना उसी योजना का हिस्सा है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मशीन को तस्करी के माध्यम से कहीं और स्थानांतरित करने की तैयारी थी, ताकि बाद में यह दिखाया जा सके कि खदान में उत्पादन संभव नहीं है।सुदर्शन सिंह ने स्पष्ट कहा कि मजदूर किसी भी हाल में मशीन को बाहर नहीं जाने देंगे, और अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मजदूर एकजुट हुए और ‘मशीन वापस दो’, ‘खदान नहीं बंद होने देंगे’ जैसे नारे लगाए।

IMG 20240918 WA0025

वहीं, इस मामले में कोलियरी प्रबंधन के एक अधिकारी ने सफाई देते हुए कहा, “फिलहाल खदान में इस मशीन की आवश्यकता नहीं थी, इसलिए इसे हटाया गया। इसे किसी अन्य क्षेत्र में अस्थायी रूप से भेजा जाना था।” उन्होंने तस्करी के आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया।घटना से कोलियरी में मजदूरों और प्रबंधन के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। हालांकि पुलिस या प्रशासन की कोई प्रत्यक्ष भूमिका सामने नहीं आई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों का मानना है कि यदि जल्द ही स्थिति स्पष्ट नहीं की गई, तो यह विवाद और बढ़ सकता है।फिलहाल मजदूर अपनी मांगों पर अड़े हैं और उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मशीन वापस नहीं लाई गई तो वे पूरे क्षेत्र में आंदोलन छेड़ देंगे। वहीं, प्रबंधन की ओर से अब तक कोई समाधान प्रस्तावित नहीं किया गया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 0
Users Today : 11
Users Yesterday : 14