Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

टीएमसी में नहीं कोई गुटबाजी, सब एकजुट: वी. शिवदासन दासु

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  पश्चिम बर्दवान जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर कथित गुटबाजी की चर्चाओं को पूरी तरह खारिज करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य संपादक वी. शिवदासन दासु ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव में सभी 9 सीटों पर टीएमसी की जीत निश्चित है।आसनसोल बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दासु ने सोमवार को अपने फेसबुक लाइव संदेश को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके संदेश का उद्देश्य किसी के खिलाफ नहीं था, बल्कि पार्टी के बेहतर संचालन के लिए सुझाव देना मात्र था।

IMG 20250511 WA0050

उन्होंने यह भी साफ किया कि जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के प्रति उनके मन में पूरा सम्मान है और उन्होंने ही उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया था।दासु ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी के साथ पहले भी था और आगे भी रहूंगा। जब वाममोर्चा का शासन था, तब से हम सबने मिलकर संघर्ष किया है। नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती उस दौर के जुझारू नेता हैं। मैं खुद रात में दो-दो बजे जाकर उनकी मदद किया करता था।”

उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणी का अर्थ निकालकर कुछ लोगों ने इसे गुटबाजी का रंग देने की कोशिश की, जो बिल्कुल गलत है।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने मीडिया के एक वर्ग से अपील की कि वह सनसनीखेज खबरें फैलाने से परहेज करें, क्योंकि इससे पार्टी की छवि धूमिल होती है।दासु ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “भाजपा के नेता इस भ्रम में न रहें कि टीएमसी कमजोर हो रही है। पश्चिम बंगाल की जनता ने हमेशा सांप्रदायिक राजनीति को नकारा है और आगे भी नकारेगी। भाजपा के कई नेता खुद भी जानते हैं कि वे पार्टी में सिर्फ सत्ता के लालच में आए हैं, उनके पास कोई वैचारिक आधार नहीं है।”उन्होंने कहा कि टीएमसी एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो जनता के अधिकारों और बंगाल की अस्मिता की रक्षा करती है। “अगर कहीं सुधार की जरूरत महसूस होती है, तो वरिष्ठ होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि मैं नेतृत्व का ध्यान उस ओर दिलाऊं। इसे गुटबाजी नहीं समझा जाना चाहिए।”उन्होंने दोहराया कि पार्टी पूरी तरह संगठित है और एकजुट होकर 2026 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी 9 सीटों पर जीत हासिल करेगी।दासु की यह साफगोई अब पश्चिम बर्दवान जिले में टीएमसी के भीतर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाती दिख रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 9
Users Today : 10
Users Yesterday : 14