
आसनसोल : आसनसोल के दो नागरिक वर्तमान में इजरायल में फंसे हुए हैं, जिससे उनके परिवारों में गहरी चिंता और तनाव का माहौल है। दोनों ही युवक इजरायल रिसर्च फेलोशिप कार्यक्रम के तहत वहां गए थे, लेकिन वर्तमान अस्थिर हालात के चलते वे सुरक्षित रूप से भारत वापस नहीं लौट पा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, फंसे हुए नागरिकों में से एक का नाम डॉ. आबीर मुखर्जी है, जो आसनसोल के डिपोपाड़ा क्षेत्र के निवासी हैं। वहीं दूसरे नागरिक का संबंध चित्तरंजन क्षेत्र से है। दोनों ही उच्च शिक्षित युवा इजरायल में शैक्षणिक अनुसंधान से जुड़े एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे।

जब उनके परिजनों को इजरायल के ताजा हालातों की जानकारी मिली और लगातार संपर्क में बाधा आने लगी, तो उन्होंने तुरंत चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी से संपर्क किया और मदद की गुहार लगाई।चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि “हमें जैसे ही इस गंभीर स्थिति की सूचना मिली, हमने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी और जिला प्रशासन तथा मेयर बिधान उपाध्याय को अवगत कराया।”इसके बाद मेयर बिधान उपाध्याय ने मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर शीघ्र हस्तक्षेप की अपील की। उन्होंने विदेश मंत्री से अनुरोध किया कि दोनों भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और यथाशीघ्र उन्हें भारत वापस लाने की व्यवस्था की जाए।मेयर उपाध्याय ने कहा, “हमारे शहर के दो प्रतिभावान युवक एक संकट में फंसे हुए हैं।

उनकी सुरक्षा और सकुशल वापसी हमारी जिम्मेदारी है। हम लगातार संबंधित मंत्रालय के संपर्क में हैं और सभी आवश्यक प्रयास कर रहे हैं।”परिजन भी प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशीलता से संतुष्ट दिखे। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत सरकार इस मानवीय संकट पर शीघ्र कदम उठाएगी।














Users Today : 10
Users Yesterday : 14