Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

कुनुस्तोरिया में 5 करोड़ की सड़क-नाली योजना का शिलान्यास

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

रानीगंज :  जामुड़िया एवं रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से सटे कुनुस्तोरिया औद्योगिक अंचल को नई बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (ADDA) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से सड़क एवं ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर एडीडीए चेयरमैन कवि दत्त, जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह, रानीगंज विधायक तापस बनर्जी, तपसी ग्राम पंचायत प्रधान बीणापानी बाउरी, जिला परिषद कर्माध्यक्ष जगन्नाथ शेट्ठ, एलआरवी डायरेक्टर बिजय कुमार तोदी, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी तथा स्थानीय उद्योगपति उपस्थित थे।

IMG 20250511 WA0050

शिलान्यास कार्यक्रम कुनुस्तोरिया स्थित एलआरवी प्लांट में आयोजित किया गया, जहां बरसात के मौसम को देखते हुए श्रमिकों को छाता वितरण भी किया गया। समारोह की गरिमा बढ़ाते हुए अतिथियों को पुष्पगुच्छ, उत्तरीय और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।एडीडीए द्वारा 4.90 करोड़ रुपये की यह परियोजना इस क्षेत्र में मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। इसके अंतर्गत सड़क के साथ-साथ ड्रेनेज और पुलिया का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और जलजमाव की समस्याओं से राहत मिलेगी।

विधायक हरेराम सिंह ने कहा, “इस अंचल में सड़क एवं नाली निर्माण की मांग वर्षों पुरानी थी। अब जाकर हमारे प्रयास रंग लाए हैं। हम चाहते हैं कि सरकार की इस तत्परता का जवाब स्थानीय लोगों की भागीदारी और सहयोग से मिले।” उन्होंने उद्योगों से स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की भी अपील की।एडीडीए चेयरमैन कवि दत्त ने कहा, “मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में हम औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह परियोजना इस अंचल के कारोबारियों को बेहतर सुविधा देगी और निवेश के अवसर बढ़ाएगी।”

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्य तय समय से पहले पूरा करने की कोशिश की जाएगी और स्थानीय लोगों से निगरानी बनाए रखने का आग्रह भी किया।विधायक तापस बनर्जी ने इस परियोजना को क्षेत्र के लिए “आर्थिक-सामाजिक विकास की नींव” बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर संपर्क सुविधा से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि औद्योगिक उत्पादन में भी तेजी आएगी, जिससे रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।यह परियोजना कुनुस्तोरिया क्षेत्र को एक मॉडल औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ADDA का यह प्रयास क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण बन सकता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 5
Users Today : 6
Users Yesterday : 14