Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

बर्दवान में अपराधियों ने कारोबारी से बैग छीनकर की फरारी, पुलिस जांच में जुटी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बर्दवान :  जिले के बर्दवान शहर स्थित सिंहदरजा इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई एक ठगी की घटना ने लोगों को चौंका दिया। बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने खुद को ‘कस्टम अधिकारी’ बताकर एक व्यवसायी से लाखों रुपये से भरा बैग ठग लिया और फरार हो गए।पीड़ित व्यवसायी तापस दास ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी के लिए हाल ही में जमीन बेचकर करीब 8 से 10 लाख रुपये जुटाए थे। इन पैसों से शुक्रवार को वह बर्दवान शहर की एक सोने की दुकान से जेवरात खरीदने निकले थे। जैसे ही वे सिंहदरजा इलाके में पहुंचे, तभी एक काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आकर रुके।

IMG 20250511 WA0050

दोनों ने खुद को ‘कस्टम अधिकारी’ बताया और अपना आईडी कार्ड भी दिखाया। उन्होंने तापस दास से कहा कि उनके पास एक गुप्त सूचना है कि वह अवैध नकदी लेकर जा रहे हैं, इसलिए बैग की जांच करनी होगी।जब तापस दास ने विरोध किया और कहा कि बैग में उनकी बेटी की शादी के लिए वैध रूप से प्राप्त धनराशि है, तो दोनों युवकों ने उन्हें भरोसे में लेकर कहा कि थाने चलकर सारा मामला स्पष्ट कर लिया जाएगा। वे बैग लेकर आगे बाइक से रवाना हो गए, लेकिन थाने नहीं पहुंचे। काफी देर इंतजार के बाद जब तापस दास को संदेह हुआ, तो उन्होंने बर्दवान थाना जाकर पूरे मामले की जानकारी दी।बर्दवान थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय नागरिकों और व्यवसायियों ने इस घटना के बाद चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और ऐसे फर्जी अधिकारियों से आम जनता को सतर्क किया जाए।पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अगर खुद को सरकारी अधिकारी बताता है, तो पहले उसकी पहचान की गहन जांच करें और पुलिस को तुरंत सूचना दें।फिलहाल तापस दास मानसिक रूप से काफी व्यथित हैं। उनका कहना है कि यह पैसा उनकी बेटी की शादी के लिए बड़ी मेहनत से जुटाया गया था और इस घटना ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 6
Users Today : 7
Users Yesterday : 14