Breaking News
दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव

पत्थर व्यापारी से फोन पर ठगी, ट्रेवल एजेंसी संचालक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बांकुड़ा :  पत्थर व्यापारियों को ओवर फोन झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले एक ट्रेवल एजेंसी संचालक को बांकुड़ा जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर एक बड़े ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी की पहचान शिबू मुखर्जी उर्फ राय बाबू के रूप में हुई है, जो कोलकाता के निमता थाना क्षेत्र का निवासी है।जानकारी के अनुसार, बीरभूम जिले के रामपुरहाट निवासी पत्थर व्यवसायी चंदन सिंह से आरोपी ने स्वयं को ग्राहक बताकर दो ट्रक पत्थर का ऑर्डर 28 नवंबर 2024 को फोन पर दिया। ऑर्डर पाकर चंदन सिंह ने अगले ही दिन दो ट्रक पत्थर सोनामुखी भेज दिए।

IMG 20250511 WA0050

लेकिन माल डिलीवरी के बाद जब उन्होंने भुगतान के लिए संपर्क किया तो फोन बंद मिला।बाद में पता चला कि शिबू मुखर्जी ने दो स्थानीय खरीदारों को वह पत्थर 94 हजार रुपये में बेच दिया था, और खुद गायब हो गया। 8 दिसंबर को सोनामुखी थाना में चंदन सिंह ने इसकी ठगी की शिकायत दर्ज कराई।जांच के क्रम में सोनामुखी पुलिस ने बांकुड़ा के पुआबागान निवासी दो कार चालकों – पपाई सूत्रधर और अनिमेष राय को गिरफ्तार किया, जिन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें केवल पैसा लेकर दक्षिणेश्वर में सुनील कुमार हाजरा को सौंपना था।आगे बढ़ते हुए पुलिस ने 7 मई को सुनील कुमार हाजरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरे ठगी कांड का मास्टरमाइंड शिबू मुखर्जी है, जो एक टूरिस्ट एंड ट्रेवल एजेंसी चलाता है।

IMG 20240918 WA0025

एजेंसी के माध्यम से उसे होटल और व्यापारियों के मोबाइल नंबर मिल जाते थे, जिनका वह इस्तेमाल कर ठगी करता था।वह खुद को ग्राहक बताकर पत्थर, बालू या ईंट का ऑर्डर देता, फिर डिलीवरी के बाद उसे स्थानीय ड्राइवरों के जरिये खरीदारों से पैसा मंगवाता और गायब हो जाता। इस ठगी के नेटवर्क में वह कार और टोटो चालकों का उपयोग करता था, ताकि कानूनी जांच से बच सके।एसडीपीओ विष्णुपुर सुप्रकाश दास ने बताया कि वर्ष 2023 में कोतुलपुर में भी इसी तरह की ठगी को शिबू ने अंजाम दिया था। वह राज्यभर में कई व्यापारियों को इसी तरीके से ठग चुका है।पुलिस ने उसे निमता इलाके से गिरफ्तार किया और उसके पास से 2 मोबाइल फोन और 43,500 रुपये नकद जब्त किए हैं। मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह से और भी लोग जुड़े हो सकते हैं।बांकुड़ा जिला पुलिस की सतर्कता से व्यापारियों को ठगने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की गई है, जिससे कारोबारी जगत ने राहत की सांस ली है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 9
Users Today : 20
Users Yesterday : 14