Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

आसनसोल में सिक्योरिटी गार्ड की रहस्यमयी हालत में मौत से सनसनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  शहर के मोहिशीला पूर्व पाड़ा इलाके में सोमवार सुबह एक रिहायशी फ्लैट से खून से लथपथ सिक्योरिटी गार्ड का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान निरंजन पाल (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वर्षों से मोहल्ले में एक निजी फ्लैट परिसर में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत थे। शव जिस हालत में पाया गया, उसे देखकर प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भाई ने लगाया हत्या का आरोप, शरीर पर कई जख्म

निरंजन पाल के छोटे भाई मनोरंजन पाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। उन्होंने कहा, “भाई के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान हैं। कमरे की दीवारों और फर्श पर खून के धब्बे फैले हुए थे। यह साफ संकेत है कि किसी ने बेरहमी से उसकी हत्या की है।”

IMG 20250511 WA0050

उन्होंने बताया कि निरंजन एक शांत, ईमानदार और मिलनसार व्यक्ति था। किसी के साथ उसका कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था। यही कारण है कि परिवार इस मौत को लेकर गहरी शंका जता रहा है और न्याय की मांग कर रहा है।

स्थानीय लोग स्तब्ध, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निरंजन पाल सभी के साथ शालीनता से पेश आते थे और अपने काम के प्रति बेहद जिम्मेदार थे। दिनदहाड़े इस तरह की घटना ने न सिर्फ मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि रिहायशी परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने किया मौका मुआयना, जांच में जुटी टीम

घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल साउथ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से कुछ संदिग्ध वस्तुएं और सुराग बरामद किए गए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या थी या कोई अन्य कारण से हुई मृत्यु। फिलहाल, आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों की मांग – हो निष्पक्ष और सघन जांच

परिवार और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहन जांच हो और अगर यह हत्या साबित होती है तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। निरंजन पाल की आकस्मिक और रहस्यमयी मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। अब पूरा मोहल्ला और पीड़ित परिवार इस मामले में सच्चाई और न्याय की उम्मीद कर रहा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 5
Users Today : 6
Users Yesterday : 14