Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

एयरपोर्ट के बाहर लावारिस बैग मिलने से मची हलचल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

अंडाल : दुर्गापुर स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट के सिटी साइड क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यात्रियों के लिए बने एटीएम के पास एक लावारिस बैग पड़ा हुआ पाया गया। सुरक्षा मानकों के चलते तुरंत एयरपोर्ट प्रबंधन हरकत में आया और अंडाल थाना पुलिस व बम स्क्वॉड को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी, जवान तथा पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर अस्थायी रूप से लोगों की आवाजाही भी रोकी गई। बम स्क्वॉड टीम ने बैग की गहन जांच की, जिसके बाद यह स्पष्ट हुआ कि बैग में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं थी। एयरपोर्ट के निदेशक कैलाश मंडल ने मीडिया को बताया कि, “बैग संभवतः किसी यात्री का था जो जल्दबाज़ी में एयरपोर्ट परिसर के बाहर भूल गया। लेकिन सुरक्षा मानकों के अनुसार हमने सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन किया और आवश्यक जांच कराई।”

IMG 20250511 WA0050

एयरपोर्ट जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह का कोई भी लावारिस सामान गंभीर चिंता का विषय बन सकता है, इसलिए इसे हल्के में नहीं लिया जाता। इसी वजह से तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया गया। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सामानों की सावधानी से निगरानी करें और कुछ भी संदिग्ध दिखे तो तुरंत सुरक्षा कर्मचारियों को सूचित करें। इस घटना ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौकस है, और किसी भी तरह की संभावित चूक को रोकने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

IMG 20240918 WA0025

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 5
Users Today : 6
Users Yesterday : 14