Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

नियामतपुर लायंस क्लब ने मनाया 34वां चार्टर नाइट समारोह

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

नियामतपुर :  कुल्टी स्थित नियामतपुर लायंस क्लब ने शनिवार को भव्य समारोह के साथ अपना 34वां चार्टर नाइट हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। इस अवसर पर जहां क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया, वहीं समाज सेवा के विभिन्न कार्यों द्वारा संस्था ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता का भी परिचय दिया।

IMG 20250629 WA0134

कार्यक्रम का संचालन सुविख्यात वक्ता डॉ. सुवेंदु बारोट ने संयमित और प्रभावशाली ढंग से किया। क्लब के नए सत्र के लिए सजन साहूवाला को अध्यक्ष, किशोर पटेल को सचिव एवं अंबालाल पटेल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर सभी नवचयनित पदाधिकारियों को सम्मान चिह्न एवं अधिकारिक दायित्व सौंपे गए।

IMG 20250511 WA0050

समारोह में इंस्टॉलेशन ऑफिसर रमेश पांडे एवं संजय शर्मा समेत अनेक विशिष्टजन उपस्थित थे। मंच पर उपस्थित वक्ताओं ने क्लब की सक्रियता, सेवा भावना एवं सामाजिक योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की।

IMG 20250629 WA0125

समारोह के दौरान सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के कई जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

IMG 20240918 WA0025

कार्यक्रम में यह भी घोषणा की गई कि आने वाले वर्ष में क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में वृहद स्तर पर जनहितकारी योजनाएं संचालित करेगा।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्लब की सेवाभावी गतिविधियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आशा व्यक्त की कि संस्था आने वाले समय में भी समाज के हर वर्ग तक सकारात्मक प्रभाव पहुँचाने का कार्य जारी रखेगी।
समारोह का समापन राष्ट्रगान और सामूहिक भोज के साथ हुआ।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 14