डेंगू रोकथाम को लेकर सप्ताह व्यापी अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp

आसनसोल : बरसात में डेंगू का खतरा को देखते हुए राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सप्ताह व्यापी डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को बीबी कॉलेज में जागरूकता अभियान के साथ एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस संबंध में बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमिताभ बासु ने कहा कि निगम के बीसीडीए और हेल्थ कर्मियों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

IMG 20240629 WA0029
उन्होंने कहा कि निगम के स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचने के नियम बताती है। उनलोगों को प्रैक्टिकल करके दिखाया गया कैसे लार्वा एकत्रित किया जाता है। वहीं उन्होंने कहा कि कॉलेज के ग्रीन कमेटी के वोलेंटियर को लेकर कॉलेज एवं कॉलेज के बाहर वातावरण को ठीक रखने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि चारो तरफ पार्थेनियम के पौधे फैल गए है। जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां होती है। उस पौधा को केमिकल और मशीन के द्वारा ग्रीन वोलेंटियर सदस्यों ने नष्ट किया।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 3 5 1 4
Users Today : 34
Users Yesterday : 23