Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

आसनसोल रेलवे स्टेशन पर चांदी तस्करी पकड़े जाने से हड़कंप

आसनसोल :  रविवार को आसनसोल रेलवे स्टेशन पर त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया। दुर्गापूजा और धनतेरस के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान झारखंड के गोमो निवासी 56 वर्षीय मनोज कुमार गुप्ता को 2.8 किलो चांदी के साथ गिरफ्तार … Read more

कांकसा जंगलमहल में आदिवासी महिलाएं दुर्गापूजा के लिए साल प्लेटें बना रही

कांकसा :  दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बर्धमान जिले के कांकसा क्षेत्र के जंगलमहल में आदिवासी महिलाओं की एक अनोखी गतिविधि देखने को मिली। स्थानीय आदिवासी पीढ़ियों से जंगल में साल के पत्ते इकट्ठा करने का काम कर रहे हैं, और अब दुर्गा पूजा के मद्देनज़र इस परंपरा ने रोजगार का रूप ले लिया है। … Read more

एनआईटी दुर्गापुर में बीटेक संग एमबीए की नई पहल

दुर्गापुर :  शनिवार को शिक्षा जगत में इतिहास रचते हुए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) दुर्गापुर ने एक अनूठी पहल की। अब यहां के छात्र बीटेक की पढ़ाई के साथ-साथ मैनेजमेंट शिक्षा (एमबीए) भी कर सकेंगे। इस संबंध में एनआईटी दुर्गापुर और आईआईटी विशाखापट्टनम के बीच एक बड़ा करार हुआ। यह समझौता छात्रों के लिए … Read more

भोला सिंह की चेतावनी, बिना पुनर्वास विस्थापन और अधिग्रहण नामुमकिन

सालानपुर :  शनिवार को ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की बनजेमारी परियोजना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के सह-अध्यक्ष भोला सिंह ने दो टूक चेतावनी दी कि जब तक प्रभावित परिवारों को उचित पुनर्वास नहीं मिलेगा, तब तक किसी भी प्रकार का भूमि अधिग्रहण या विस्थापन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। … Read more

नई दिल्ली में जूनियर विश्व कप की कमान फिर संभालेंगे ढल्ल

आसनसोल :  शनिवार को भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए गौरव का अवसर सामने आया जब राष्ट्रीय राइफल संघ ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने एक बार फिर वेरिंदर कुमार ढल्ल को आई.एस.एस.एफ. जूनियर विश्व कप 2025 का प्रतियोगिता निदेशक नियुक्त किया। यह प्रतिष्ठित आयोजन 24 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह … Read more

आईसीटी परियोजना शिक्षकों की अनदेखी, 3700 अब भी सरकारी लाभ से वंचित

दुर्गापुर :  शनिवार को सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत अस्थायी कंप्यूटर शिक्षकों का आक्रोश एक बार फिर खुलकर सामने आया। आईसीटी स्कूल प्रोजेक्ट के तहत वर्ष 2013 से संविदा कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती शुरू हुई थी और अब तक सात चरण पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में … Read more

आसनसोल में रोजगार मेले से युवाओं को मिला सीधा अवसर

आसनसोल :  शनिवार को आसनसोल के श्रमिक भवन में आयोजित रोजगार मेला स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए आशा की किरण बनकर सामने आया। सब-रीजनल एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य के मंत्री मलय घटक ने किया। इस अवसर पर कुल 11 कंपनियों ने भाग लिया और पंजीकृत युवक-युवतियों का प्रत्यक्ष … Read more

कुल्टी में तृणमूल को झटका, कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

कुल्टी :  शनिवार को चुनावी मौसम से पहले तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, जब कुल्टी नगर निगम के वार्ड 19 से जुड़े कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस सामूहिक प्रवेश से न केवल राजनीतिक समीकरण बदले बल्कि क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल भी देखी गई। कांग्रेस नेताओं की … Read more

सरकार के निर्णयों से पश्चिम बंगाल पिछड़ने का खतरा गहराया

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल की आर्थिक और औद्योगिक स्थिति को लेकर अब चिंताएं तेज़ हो गई हैं। आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर स्पष्ट शब्दों में चेताया कि राज्य सरकार के हालिया कदमों से पश्चिम बंगाल के पिछड़ने का खतरा गहरा गया है। झा … Read more

दुर्गा-लक्ष्मी पूजा पर यातायात हेतु आसनसोल पुलिस की तैयारी

आसनसोल  : शुक्रवार को दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा को लेकर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। इस संबंध में ट्रैफिक विभाग की एक अहम बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें स्थानीय ट्रांसपोर्टरों, ट्रक मालिकों और विभिन्न ट्रांसपोर्ट यूनियनों को बुलाया गया। बैठक … Read more