जनसंपर्क के दौरान विधायक घिरीं, समर्थकों ने लगाए गो बैक का नारा

रानीगंज : रानीगंज के एग्रा इलाके में उस समय राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया, जब जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत पहुंचीं विधायक अग्निमित्रा पॉल का तृणमूल समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते नारेबाजी तेज हो गई और “गो बैक” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और … Read more

कर छूट अवसर पर लगा शिविर, व्यापारियों में उत्साह

आसनसोल :  शहर के एनएस रोड स्थित काला चंद हाउस में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की पहल पर प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण शिविर आयोजित किया गया। नगर निगम द्वारा बकाया करदाताओं को दी जा रही 20 प्रतिशत छूट की सुविधा का लाभ दिलाने के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में … Read more

भाजपा ने मेनिफेस्टो हेतु जनता से सुझाव अभियान शुरू

आसनसोल :  आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र की तैयारियों को गति दे दी है। बुधवार को आसनसोल स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने जनसंपर्क आधारित सुझाव अभियान की शुरुआत की जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य राज्य … Read more

परित्यक्त रेलवे क्वार्टर के पास आग, इलाके में हड़कंप

आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरजा मोड़ ट्रक स्टैंड के पीछे स्थित बिसप हाउस के समीप परित्यक्त रेलवे क्वार्टर के आसपास सोमवार शाम लगी आग की घटना ने मंगलवार को भी इलाके में चर्चा और चिंता का माहौल बनाए रखा। अचानक लगी इस आग से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, जबकि घने … Read more

मंगलवार को ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला तस्करी में दो गिरफ्तार

IMG 20260210 WA0045

रानीगंज :  पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित कोयला तस्करी प्रकरण में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में दो प्रभावशाली व्यवसायियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे कोयला तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। … Read more

एनएच-19 पर भीषण हादसा, बसों की टक्कर से चालीस घायल

जामुड़िया :  सोमवार को पश्चिम बर्धमान जिले के जामुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सातग्राम स्थित 8 नंबर रेलवे फाटक के समीप दोपहर लगभग 3:30 बजे घटित इस हादसे में दो यात्री बसों की आमने-सामने नहीं, बल्कि पीछे से हुई टक्कर में … Read more

मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्ती, ट्रैफिक गार्ड का विशेष जांच अभियान

बराकर :  सोमवार को बराकर क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक जांच अभियान चलाया। बराकर सब ट्रैफिक गार्ड की ओर से मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों पर नकेल कसने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान बेगुनिया चेकपोस्ट के समीप संचालित किया गया। अभियान … Read more

नई हाई स्पीड रेल परियोजनाओं को गति, बोर्ड ने दिए निर्देश

आसनसोल/आद्रा :  देश में आधुनिक और तीव्र रेल परिवहन व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में रेलवे बोर्ड ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। बजट 2026 में घोषित नई हाई स्पीड रेल (एचएसआर) परियोजनाओं के शीघ्र और समयबद्ध कार्यान्वयन को लेकर रेलवे बोर्ड ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को बोर्ड स्तर … Read more

कोयला-बालू तस्करी जांच तेज, ईडी ने थानाध्यक्ष तलब किया

दुर्गापुर :  अवैध कोयला और बालू तस्करी से जुड़े बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच की गति और धार दोनों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में दुर्गापुर के बुदबुद थाना क्षेत्र के नवनियुक्त थाना प्रभारी (ओसी) मनोरंजन मंडल को ईडी ने तलब किया है। उन्हें सोमवार को कोलकाता स्थित … Read more

मदरसा टिप्पणी विवाद में विधायक पर एफआईआर, सियासी हलचल तेज

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया विवाद उभरकर सामने आया, जिसने आसनसोल सहित पूरे पश्चिम बर्धमान जिले के राजनीतिक वातावरण को गरमा दिया। मदरसा शिक्षा को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल … Read more