कांकसा इस्पात कारखाने में हादसा, मजदूर की मौत से हंगामा

कांकसा (पश्चिम बर्दवान)  :  औद्योगिक क्षेत्र कांकसा में एक निजी इस्पात कारखाने में हुए दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बांशकोपा स्थित कारखाने में काम के दौरान भारी लोहे के पाइप की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे … Read more

अर्जुनपुर में अतिक्रमण कार्रवाई पर राजनीति गरम, मानवीयता पर सवाल

दुर्गापुर  :  दुर्गापुर के अर्जुनपुर इलाके में दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान ने शुक्रवार को पूरे क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। डीटीपीएस क्षेत्र में प्रस्तावित नई औद्योगिक इकाई और अस्पताल निर्माण के लिए तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई ने प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच टकराव की स्थिति पैदा … Read more

गौरांडी नाके पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध नकदी जब्त

आसनसोल : पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता का परिचय देते हुए एक अहम सफलता हासिल की है। बाराबनी थाना अंतर्गत गौरांडी चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद की, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। इस … Read more

निपा आशंका से सतर्क बंगाल, कटवा में निगरानी घेरा व्यापक

पूर्व बर्दवान :  पश्चिम बंगाल में निपा वायरस की संभावित दस्तक को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कटवा क्षेत्र से जुड़ी एक संदिग्ध स्वास्थ्यकर्मी के मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने एहतियातन निगरानी और संपर्क अनुरेखण की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिला स्वास्थ्य तंत्र के अनुसार, … Read more

फर्जी मतदाता विवाद पर उबाल, प्रशासनिक दफ्तरों के बाहर सड़कों पर भाजपा

दुर्गापुर/आसनसोल :  पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और सत्यापन को लेकर सियासी तापमान लगातार चढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने अयोग्य और संदिग्ध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए दुर्गापुर अनुमंडल कार्यालय और पश्चिम बर्धमान जिला प्रशासन के मुख्यालय … Read more

नगर विकास संवाद: चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने नई निगम आयुक्त से की भेंट

आसनसोल :  औद्योगिक नगरी आसनसोल के समग्र विकास और नगर प्रशासन से जुड़े विभिन्न अहम विषयों को लेकर शुक्रवार को आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम की नवनियुक्त आयुक्त, भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी एकम जे. सिंह से औपचारिक भेंट के लिए निगम मुख्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त का पुष्पगुच्छ भेंट कर … Read more

म्यूटेशन शुल्क पर सवाल, निगमों में दोहरे मापदंड क्यों लागू

IMG 20260115 WA0036

आसनसोल :  दक्षिण बंगाल के प्रमुख वाणिज्यिक संगठनों में शुमार फोसबेकी ने राज्य के नगर निकायों की नीतियों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा किया है। संगठन के अध्यक्ष सचिन राय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब कोलकाता नगर निगम में संपत्ति म्यूटेशन पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है, तब बंगाल के … Read more

दामागोड़िया हादसे के बाद अवैध कोयला नेटवर्क पर उठे गंभीर सवाल

आसनसोल :  बराकर अंतर्गत दामागोड़िया ओसीपी क्षेत्र में हुए हालिया भीषण हादसे ने पूरे कोयलांचल को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना अब केवल एक दुर्घटना भर नहीं रह गई है, बल्कि इसके साथ अवैध कोयला कारोबार, कथित सिंडिकेट और संभावित संरक्षण को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। हादसे के … Read more

सीएलडब्लू में श्रमिकों का हुंकार, पांच मांगों को लेकर रैली

चित्तरंजन :  चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (सीएलडब्लू) कारखाना परिसर में श्रमिक असंतोष खुलकर सामने आया। चित्तरंजन रेलवे मेंस कांग्रेस (सीआरएमसी/एनएफआईआर/आईएनटीयूसी) के बैनर तले सैकड़ों श्रमिकों ने एकजुट होकर विरोध रैली निकाली और केंद्र सरकार व रेलवे प्रशासन की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। रैली के दौरान श्रमिकों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर जोरदार … Read more

आईएसपी कोक ओवन-12 परियोजना में पाइलिंग कार्य ऐतिहासिक उपलब्धि

बर्नपुर :  सेल-इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) में निर्माणाधीन अत्याधुनिक कोक ओवन बैटरी नंबर-12 परियोजना ने सिविल निर्माण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर लिया है। परियोजना के तहत निर्धारित 1,000 पाइलिंग कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जिसे इस बहुप्रतीक्षित और तकनीकी रूप से जटिल परियोजना की दिशा में एक बड़ी … Read more