Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

लिव-इन पार्टनर द्वारा खनिक महिला की निर्मम हत्या, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

अंडाल : पांडवेश्वर थाना अंतर्गत केंदरा पंचायत क्षेत्र में खनिक महिला बुलबुल देवी की नृशंस हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी अशोक पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड का कारण संपत्ति और नामिनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने तकनीकी जांच और सतर्क निगरानी के … Read more

कनकधारा संस्था की गाला डिनर पार्टी में नई कार्यकारिणी की घोषणा

  आसनसोल : कनकधारा संस्था द्वारा आसनसोल क्लब में एक भव्य गाला डिनर पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का प्रमुख उद्देश्य नई कार्यकारिणी समिति 2024-26 की घोषणा और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत परिचय सत्र और सामूहिक चर्चा से … Read more

साइबर अपराधियों का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

बराकर :  कुल्टी थाना अंतर्गत बराकर फाड़ी पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने छह मोबाइल और एक टैब जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों को आसनसोल साइबर थाना में सौंपने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत … Read more

बहुरूपियों की प्राचीन कला विलुप्ति की कगार पर, पुनर्जीवन की प्रतीक्षा

आसनसोल :  बंगाल की प्राचीन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही बहुरूपियों की कला, जो कभी ग्रामीण जीवन का मनोरंजन और समृद्धि का प्रतीक हुआ करती थी, आज अपनी अंतिम सांसें गिन रही है। बांकुड़ा और बीरभूम के विभिन्न गांवों, विशेषतः लवपुर क्षेत्र के अभिपुर और भालुकुथी जैसे इलाकों में बहुरूपियों का एक समूह इस कला … Read more

ट्रांसमीटो फाउंडेशन ने लॉन्च की अनोखी परियोजना, उच्च शिक्षा और हवा में खेती को दिया बढ़ावा

आसनसोल :  ट्रांसमीटो डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा संचालित सपोर्ट इंडिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत समाज को नई दिशा देने के उद्देश्य से कई अनूठी पहल शुरू की गई हैं। इस संदर्भ में सेन रेले रोड स्थित संस्था के कार्यालय में एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के निदेशक विजय पंडित, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद … Read more

मेमू ट्रेन ट्रक से टकराई, डाउन ट्रैक पर यातायात प्रभावित

आसनसोल : झारखंड स्थित जसीडीह और शंकरपुर के बीच एक हृदयविदारक घटना में, जसीडीह-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन (संख्या 03676) सोमवार को कुर्माबाद रोहिणी स्टेशन से प्रस्थान के उपरांत एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना के कारण झाझा से आसनसोल की ओर जाने वाली मुख्य रेललाइन (डाउन ट्रैक) पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। … Read more

लायंस क्लब ने आयोजित किया शांति पर आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता

  रानीगंज :  लायंस क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा लायंस इंटरनेशनल पीस पोस्टर कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय “पीस विदाउट लिमिट” रखा गया, जिसका उद्देश्य छात्रों के बीच शांति और सौहार्द का संदेश प्रसारित करना तथा उनकी रचनात्मक क्षमता को विकसित करना था। … Read more

बाल शोषण रोकने और शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने की महत्वपूर्ण बैठक

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के तीन नंबर बोरो में बाल शोषण रोकने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शोषण से बचाने, स्कूल ड्रॉपआउट की समस्या को समाप्त करने और उनकी शिक्षा सुनिश्चित … Read more

राजकुसुम गांव में 71वां निखिल भारत सहकारी सप्ताह समारोह आयोजित, सहकारी संगठनों को वित्तीय अनुदान प्रदान

  दुर्गापुर : दुर्गापुर कांकसा के राजकुसुम गांव में 71वें निखिल भारत सहकारी सप्ताह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पंचायत एवं सहकारिता विकास मंत्री प्रदीप मजूमदार ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर पांडवेश्वर के विधायक एवं तृणमूल कांग्रेस … Read more

रेलपार क्षेत्र में भाजपा का सदस्यता अभियान, दो घंटे में 1000 से अधिक नए सदस्य जुड़े

आसनसोल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रेलपार इलाके के महंगु साव मोड़ पर सदस्यता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने किया। उनके साथ भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता और आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। जितेंद्र तिवारी ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि … Read more