बाबलू यादव गिरफ्तार, सुतंद्रा की मृत्यु प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

कांकसा :  इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में कार्यरत चंदननगर निवासी सुतंद्रा चटर्जी की संदिग्ध सड़क दुर्घटना मामले में मुख्य आरोपी बाबलू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार रात पुलिस ने बिहार से उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

घटना गत रविवार रात की है, जब सुतंद्रा कार्यवश गया जा रही थी। उनकी कार पानागढ़ के राइस मिल मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस आयुक्त सुनील चौधरी ने प्रारंभिक जाँच में दावा किया कि यह दुर्घटना सुतंद्रा की कार और एक सफेद कार के बीच रेसिंग के कारण हुई। जाँच के दौरान कांकसा एसीपी सुमन जायसवाल ने पुष्टि की कि सफेद कार बाबलू यादव की थी और वही वाहन चला रहा था। बाबलू, जो पानागढ़ के कांवरीपट्टी में कार पार्ट्स का व्यवसाय करता है, दुर्घटना के बाद अपने चार साथियों के साथ कार छोड़कर फरार हो गया था।

IMG 20240910 WA0035 4

स्थानीय जनता और सुतंद्रा के परिजनों ने बाबलू और उसके साथियों की तत्काल गिरफ्तारी की माँग को लेकर आवाज़ बुलंद की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की विशेष जांच इकाई सक्रिय हुई। बुधवार को जाँच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए तथा बाबलू के घर पर भी तलाशी अभियान चलाया। इसके पश्चात, डीसीपी (पूर्व) अभिषेक गुप्ता ने पुष्टि की कि बाबलू यादव को बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

IMG 20240918 WA0025

हालाँकि, उसके चार अन्य सहयोगियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए बाबलू से गहन पूछताछ कर रही है। इस बीच, गुरुवार सुबह छह सदस्यीय फॉरेंसिक दल कांकसा थाने पहुँचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की गहन छानबीन कर रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि यह मात्र एक दुर्घटना थी या किसी गहरी साजिश का परिणाम।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 3 5 1 4
Users Today : 34
Users Yesterday : 23