बाराबनी थाने के पूर्व ओसी मनोरंजन मंडल निलंबित, डीजी की सख्त कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  बाराबनी थाना के पूर्व ओसी और सब-इंस्पेक्टर (एसआई) मनोरंजन मंडल को निलंबित कर दिया गया है। कुछ दिन पहले ही उन्हें बाराबनी थाना से स्थानांतरित कर अंडाल थाना में तैनाती दी गई थी, लेकिन अंडाल थाना पहुंचने से पूर्व ही उनके निलंबन का आदेश जारी हो गया।

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, यह निलंबन 21 नवंबर 2024 से प्रभावी माना जाएगा। निलंबन के दौरान मनोरंजन मंडल को आधा वेतन मिलेगा और उन्हें अपनी पुलिस किट जमा करने का निर्देश भी दिया गया है।

IMG 20240910 WA0035

गुरुवार को कोलकाता स्थित नबन्ना भवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में डीजी राजीव कुमार भी मौजूद थे। बैठक के उपरांत डीजी ने एक वर्चुअल बैठक आयोजित की, जिसमें पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के मामलों पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की।

IMG 20240918 WA0025

सूत्रों के अनुसार, डीजी ने स्पष्ट रूप से कहा कि अवैध गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को इस दिशा में सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर ने मनोरंजन मंडल को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

यह कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस घटनाक्रम से पुलिस बल के भीतर पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को बल मिला है।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 3 5 0 2
Users Today : 22
Users Yesterday : 23