12:08 PM, 04-Jun-2024
छिंदवाड़ा में नकुलनाथ 102060 वोटों से पीछे चल रहे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने बढ़त बनाई हुई है।
11:19 AM, 04-Jun-2024
विवेक बंटी साहू 60000 से आगे
छिंदवाड़ा लोकसभा में 9 राउंड के पश्चात विवेक बंटी साहू 60000 वोट से आगे चल रहे हैं।
10:05 AM, 04-Jun-2024
MP Loksabha: विवेक बंटी साहू 19000 वोट से आगे
छिंदवाड़ा लोकसभा में भाजपा के विवेक बंटी साहू 19000 वोट से आगे
09:39 AM, 04-Jun-2024
छिंदवाड़ा का पहला राउंड कम्पलीट
छिन्दवाड़ा, 110, सौसर, 117, चौरई1331, पढुर्णा, 1639, जुन्नारदेव 2057, अमरवाड़ा 2698, परासिया, 3014 कुल 13025 से भाजपा आगे
08:18 AM, 04-Jun-2024
कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ पीछे
छिंदवाड़ा में डाक मतपत्र की गिनती शुरू हो ई है। कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ पीछे चल रहे है।
08:03 AM, 04-Jun-2024
MP Election Result 2024: 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
छिंदवाड़ा संसदीय सीट का चुनाव परिणाम बस कुछ ही देर में आ रहा है। इस क्षेत्र में कांग्रेस केवल एक बार 1997 का उप चुनाव हारी है; बाकी सारे चुनाव वह जीतती रही है। 1977 के लोकसभा चुनावों में जब कांग्रेस को देश में बुरी हार मिली थी तब भी छिंदवाड़ा में जीत गई थी। यहां से कमलनाथ 9 बार सांसद बने हैं और उनके बेटे नकुलनाथ पिछला चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
04:38 AM, 04-Jun-2024
Chhindwara Election Result Live: छिंदवाड़ा में नकुलनाथ 102060 वोटों से पीछे, विवेक बंटी साहू ने बढ़ाई बढ़त
मध्य प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 29 में से भाजपा ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। छिंदवाड़ा सीट पर नकुलनाथ ने ही भाजपा के प्रदेश में क्लीन स्वीप को रोका था और यह सीट कांग्रेस के पास गई थी। इस बार एग्जिट पोल के रुझानों में छिंदवाड़ा सीट पर भी भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ प्रत्याशी हैं। भाजपा की तरफ से विवेक बंटी साहू को उतारा गया है। भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगाया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार रैली और रोड शो किए। शाह ने छिंदवाड़ा में रात गुजारकर रणनीति भी बनाई। नाथ के करीबियों को तोड़कर भाजपा में शामिल किया गया। अब इस सीट के परिणाम पर ही सबकी नजरें टिकी हैं। पिछले चुनाव में नकुलनाथ को 5.47 लाख वोट मिले थे। उन्हें 37 हजार 536 वोट से जीत मिली थी।















Users Today : 19
Users Yesterday : 23