लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

IMG 20241117 WA0075 1

आसनसोल : आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की आसनसोल शाखा और मंडल की वार्षिक जनरल बैठक (BGM) आज 17 नवंबर 2024 को सम्पन्न हुई। सभा का संचालन केंद्रीय नेता कॉमरेड आर.आर. भगत ने किया। बैठक में संगठन के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ब्रांच कमेटी में 20 सदस्यों का चयन किया गया। इसके तहत निम्न पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ: ब्रांच अध्यक्ष: कॉमरेड गोपाल प्रसाद, सचिव: कॉमरेड पी.के. सिंह, कैशियर: कॉमरेड अविनाश कुमार।

IMG 20240910 WA0035 4

इसके पश्चात मंडल कमेटी का गठन किया गया, जिसमें 21 सदस्यों का चुनाव हुआ। मंडल स्तर पर चुने गए प्रमुख पदाधिकारी हैं: मंडल अध्यक्ष: कॉमरेड संतोष कुमार, सचिव: कॉमरेड आर.के. सिंह, कैशियर: कॉमरेड सुधीर दिवाकर। सभा में सैकड़ों लोको रनिंग कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं और मांगों पर खुलकर चर्चा की। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने कर्मचारियों को एकजुट रहकर अपने अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया।

IMG 20240918 WA0025

बैठक में तय किया गया कि संगठन भविष्य में कर्मचारियों के हितों के लिए न केवल रेलवे प्रशासन से वार्ता करेगा, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन का भी रुख अपनाएगा। लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने कर्मचारियों की एकजुटता को अपनी सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए सभी सदस्यों से सहयोग और समर्थन की अपील की। सभा का समापन संगठन की भावी रणनीतियों और नीतियों को लेकर ठोस संकल्पों के साथ किया गया।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 3 5 1 4
Users Today : 34
Users Yesterday : 23