
आसनसोल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रेलपार इलाके के महंगु साव मोड़ पर सदस्यता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने किया। उनके साथ भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता और आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जितेंद्र तिवारी ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को आम जनता से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के केवल दो घंटे के भीतर ही 1000 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। तिवारी ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और उनके नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों को दिया। उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा करती है और देश के विकास की इस प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहती है।

तिवारी ने यह भी कहा कि भाजपा ने देशभर में सदस्यता बढ़ाने के अपने लक्ष्य को पहले ही प्राप्त कर लिया है। बावजूद इसके, पार्टी की कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि भाजपा का उद्देश्य देश के हर व्यक्ति को पार्टी के साथ जोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है।
सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, और बड़ी संख्या में लोग भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए।
भाजपा का यह सदस्यता अभियान क्षेत्र में पार्टी की जनाधार बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास माना जा रहा है।















Users Today : 30
Users Yesterday : 23