
आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती के नेतृत्व में आज आसनसोल अदालत के समीप भारत के संविधान दिवस के अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में देवेश चक्रवर्ती के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में देवेश चक्रवर्ती ने भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला और केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर आरोप लगाए।

पत्रकारों से बात करते हुए देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि आज से 75 वर्ष पूर्व भारतीय संविधान को लागू किया गया था, जो हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिकारों का रक्षक है। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि लोगों को संविधान के महत्व और इसके द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।
देवेश चक्रवर्ती ने केंद्र सरकार और विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा देश के संविधान के मूल सिद्धांतों के साथ छेड़छाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान में संशोधन करने की मंशा रखती है, जिससे गरीबों, जरूरतमंदों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों का हनन होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषणा की कि पार्टी आगामी 60 दिनों तक, यानी 26 जनवरी 2025 तक “संविधान बचाओ अभियान” चलाएगी। इस अभियान के तहत प्रत्येक जिले और कस्बे में लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि वे समझ सकें कि भारतीय जनता पार्टी किस प्रकार से संविधान के खिलाफ काम कर रही है और जनता के मौलिक अधिकारों को समाप्त करने का प्रयास कर रही है।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया और भाजपा की नीतियों का विरोध करते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।















Users Today : 22
Users Yesterday : 23