जामुड़िया में दुर्गा पूजा से पहले साड़ी वितरण कार्यक्रम, विधायक हरेराम सिंह ने दी जरूरतमंद महिलाओं को सौगात

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

IMG 20240910 WA0035

जामुड़िया : दुर्गा पूजा से पहले आज जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत मदन तोड़ इलाके में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विधायक हरेराम सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियां वितरित की गईं। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सुब्रतों अधिकारी, युवा टीएमसी नेता प्रेमपाल सिंह समेत टीएमसी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां प्रदान की गईं।
विधायक हरेराम सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार पूरे राज्य में “बसन परो मां” योजना के तहत दुर्गा पूजा से पहले जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां दी जा रही हैं।

 

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान लोग अपने परिवार की महिलाओं के लिए नए वस्त्र लाते हैं, लेकिन समाज के कुछ वर्गों में आज भी ऐसे लोग हैं जो आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस पहल का उद्देश्य ऐसे परिवारों को दुर्गा पूजा की खुशियों में शामिल करना है। विधायक ने उपस्थित महिलाओं को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं और सभी के लिए मंगलमय त्योहार की कामना की।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 3 5 2 7
Users Today : 10
Users Yesterday : 37