यदि बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगी फाइनल में जगह, जानें क्या है नियम

Facebook
Twitter
WhatsApp
  • भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुयाना में खेला जाएगा l टीम इंडिया इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है l भारत ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है l इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए जीत आसान नहीं होगी l उसे कड़ी चुनौती मिलेगी l यदि सेमीफाइनल मैच के नियमों की बात करें तो इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है l अगर बारिश हुई तो टीम इंडिया को फायदा हो जाएगा l भारत ने अपने सभी ग्रुप मैच जीते थे l इसके बाद उसने सुपर 8 के सभी मैच जीते l अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला होगा l इंग्लैंड की बात करें तो सुपर 8 में 3 मैच खेले थे और 2 में जीत दर्ज की थी l टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा l इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है. टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है l अगर यह मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित हुआ तो इसके लिए अतिरिक्त समय रखा गया है l इस मैच के लिए 250 मिनट एक्स्ट्रा रखे गए हैं l वहीं पहले सेमीफाइनल मैच के लिए 60 मिनट का एस्क्ट्रा टाइम है l इसके साथ ही रिजर्व डे भी रखा गया है l अगर भारत और इंग्लैंड का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया तो कप्तान रोहित शर्मा को फायदा हो जाएगा l उनकी टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी l नियमों के मुताबिक दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है l इस वजह से पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में जाएगी l टीम इंडिया सुपर 8 के ग्रुप 1 की पॉइंट टेबल में टॉप पर है l भारत ने 3 मैच खेले और सभी जीते हैं l

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 2 6 4
Users Today : 10
Users Yesterday : 54