Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

आसनसोल में तालाब बचाने की मुहिम, नगर निगम ने किया सर्वेक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल : लोअर कुमारपुर इलाके के एक ऐतिहासिक तालाब को भरने के प्रयास को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। वर्षों से तालाब की रक्षा के लिए आंदोलन कर रहे क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद आखिरकार आसनसोल नगर निगम की टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर इलाके का सर्वेक्षण किया। इस मौके पर नगर निगम के अधिकारियों ने तालाब की वर्तमान स्थिति का जायज़ा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।

IMG 20250511 WA0050

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से इस तालाब को धीरे-धीरे भरने का प्रयास किया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने पहले भी कई बार आसनसोल नगर निगम को ज्ञापन सौंपा था। लोगों का कहना है कि यह तालाब सिर्फ जल स्रोत नहीं, बल्कि पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण है।

IMG 20240918 WA0025

नगर निगम की ओर से आए एक अधिकारी ने बताया कि मेयर विधान उपाध्याय के निर्देश पर यह सर्वेक्षण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत की गई थी कि तालाब को अवैध तरीके से भरा जा रहा है, इसी पर कार्रवाई करते हुए आज की जांच की गई। सर्वेक्षण की रिपोर्ट जल्द ही नगर निगम के उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

तालाब बचाने की लड़ाई में शामिल स्थानीय निवासी आशावादी हैं कि नगर निगम अब सख्त कदम उठाएगा और इस प्राकृतिक धरोहर की रक्षा की जाएगी। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

तालाब के संरक्षण को लेकर स्थानीय लोगों की यह सक्रियता इलाके में पर्यावरणीय जागरूकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनती जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 1
Users Today : 1
Users Yesterday : 28