Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

सब्जी चुराते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, दो फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

बाराबनी :  पश्चिम बर्धमान जिले के बाराबनी ग्राम पंचायत के भनोरा गांव में सब्जी चोरी करते हुए एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को तुरंत बाराबनी थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।

IMG 20250511 WA0050

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पिछले तीन महीनों से गांव के खेतों से कच्ची सब्जियों की चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं, जिससे क्षेत्र के किसान परेशान और हताश थे। भनोरा गांव के लगभग 50 किसान परिवार मुख्य रूप से सब्जी की खेती पर निर्भर हैं। ये किसान मेहनत करके सब्जी उपजाते हैं और वही उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय किसान दीपक मंडल ने बताया कि सब्जी चोरी की घटनाओं से उनकी फसल और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा था। इसी कारण से ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती शुरू की थी। बुधवार रात तीन संदिग्ध व्यक्ति खेतों में घुसकर सब्जी चुराने की कोशिश कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया। ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक चोर को पकड़ लिया जबकि दो अन्य भाग निकले।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

सूचना मिलने पर बाराबनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब पूछताछ कर रही है कि आरोपी का संबंध किस गिरोह से है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गांव के लोगों ने पुलिस से चोरी पर रोक लगाने के लिए रात्रिकालीन निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 1
Users Today : 1
Users Yesterday : 28