Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

बर्नपुर में 38 लाख की लागत से सेनेटरी स्टोर निर्माण

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

बर्नपुर :  आसनसोल नगर निगम अंतर्गत बोरो 7 क्षेत्र में स्वच्छता विभाग के लिए नवीन और भव्य सेनेटरी स्टोर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। यह स्टोर नगर निगम के स्वास्थ्य और स्वच्छता विभाग के उपयोग के लिए तैयार किया जा रहा है, ताकि स्वच्छता संबंधी सामग्री को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जा सके।

IMG 20250511 WA0050

बोरो 7 के चेयरमैन शिवानंद बाउरी ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत इस स्टोर का निर्माण 38 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारियों को अकसर आवश्यक सामग्री के लिए कई स्थानों पर भटकना पड़ता था, लेकिन इस स्टोर के बन जाने से सभी सामान एक ही स्थान पर सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध रहेंगे।

IMG 20240918 WA0025

स्टोर में सेनेटरी विभाग से जुड़ी झाड़ू, वॉशिंग सामग्री, बायोमेडिकल डस्टबिन, दस्ताने, सेनेटाइज़र और अन्य स्वच्छता उपकरण रखे जाएंगे। इससे ना केवल काम की गति में वृद्धि होगी, बल्कि स्वच्छता कर्मियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। चेयरमैन बाउरी ने कहा कि स्टोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और शीघ्र ही यह पूर्ण रूप से तैयार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाना और शहर को साफ-सुथरा रखना है। स्टोर निर्माण के बाद यह केंद्र स्वच्छता जागरूकता अभियान का भी हिस्सा बनेगा, जहां नागरिकों को भी स्वच्छता से जुड़ी जानकारी दी जा सकेगी।नगर निगम के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की है और इसे एक सकारात्मक पहल बताया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48