Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

दुर्गापुर में किराए के मकान पर संदिग्ध गतिविधियों का भंडाफोड़

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

दुर्गापुर :  शहर के सेप्को टाउनशिप इलाके में रात के समय संदिग्ध गतिविधियों को लेकर एक बार फिर सनसनी फैल गई है। एक किराए के मकान में देर रात कम उम्र की महिलाओं और युवकों की आवाजाही को लेकर हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने पूरे दुर्गापुर में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि देर रात कुछ युवतियां और युवक एक चार पहिया वाहन में सवार हो रहे हैं।

IMG 20250511 WA0050

उनके साथ एक महिला भी नजर आती है, जो वाहन रवाना होने के बाद पुनः उसी मकान में लौटती दिखाई दे रही है। इस वीडियो के सामने आते ही स्थानीय लोगों में चिंता की लहर दौड़ गई और इलाके में चर्चा का विषय बन गया। इसी बीच दुर्गापुर महकमा अदालत और उच्च न्यायालय की एक महिला अधिवक्ता ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दुर्गापुर के महकमा शासक, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय और दुर्गापुर नगर निगम के प्रशासक मंडल के अध्यक्ष को लिखित शिकायत सौंपी है।

IMG 20240918 WA0025

शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि उक्त मकान में लंबे समय से रात के समय असामाजिक गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं, जिससे स्थानीय वातावरण दूषित हो रहा है और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। शिकायत के आधार पर गुरुवार की शाम दुर्गापुर थाना पुलिस ने उक्त किराए के मकान में छापेमारी कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अगर मामला अनैतिक कार्यों से जुड़ा पाया जाता है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन से अपील की है कि वे क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाएं ताकि दुर्गापुर शहर की शांति और गरिमा बनी रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 1
Users Today : 1
Users Yesterday : 28