Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

दुर्गापुर आरआईपी प्लॉट में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

दुर्गापुर :  दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड संख्या 28 स्थित आरआईपी प्लॉट में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सतर्कता दिखाई है। विधान नगर आउटपोस्ट की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की सहायता से एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

IMG 20250529 WA0082

आरआईपी प्लॉट क्षेत्र में कई छोटे-छोटे निजी कारखाने स्थित हैं, जहां पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। स्थानीय लोगों और फैक्ट्री संचालकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाई। इसी दौरान कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं।

IMG 20250511 WA0050

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त व्यक्ति की पहचान की गई और देर रात उसे धर दबोचा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां सात दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की गई है ताकि गहन पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस को संदेह है कि यह एक संगठित गिरोह की करतूत हो सकती है, जो फैक्ट्रियों से औजार, मशीन पार्ट्स और अन्य कीमती सामान चुराकर बेचते हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश होगा और इलाके में चोरी की घटनाएं रुकेंगी। पुलिस अधिकारियों ने भी भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी तत्परता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने साथ ही लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48