Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

पुनर्वास की मांग को लेकर अंडाल रेलवे परिसर में व्यापारियों का मार्च

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

अंडाल :  रेलवे की जमीन पर वर्षों से व्यवसाय कर रहे लघु व्यापारियों ने अंडाल रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि जब तक उन्हें वैकल्पिक जगह पर पुनर्वास नहीं दिया जाता, वे अपनी दुकानें खाली नहीं करेंगे। इसी उद्देश्य से लघु व्यापारी संघ के बैनर तले अंडाल रेलवे स्टेशन परिसर से अंडाल डाकघर तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया।

IMG 20250530 WA0033

इस मार्च का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता आदित्य रॉय ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय नागरिक और राजनीतिक नेता शामिल हुए। प्रमुख नेताओं में रूपेश यादव, रॉबिन मिश्रा और दयामय मंडल का नाम प्रमुख रहा। इन नेताओं ने व्यापारियों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि रेलवे विकास के नाम पर गरीबों की आजीविका नहीं छीन सकता।

प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने रेलवे प्रशासन पर बार-बार नोटिस भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वे रेलवे की जमीन पर जब तक पुनर्वास की उचित व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक दुकानें खाली नहीं करेंगे।

IMG 20250511 WA0050

व्यापारियों में शामिल जवा सरकार ने कहा, “हम रेलवे की जमीन खाली करने को तैयार हैं, लेकिन पहले हमें वैकल्पिक जगह दी जाए, जहां हम फिर से व्यापार शुरू कर सकें। हमारे लिए दुकानें ही जीवन का आधार हैं, इन्हीं से हमारा परिवार चलता है।”

व्यापारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन को गरीब परिवारों की आजीविका का भी ख्याल रखना चाहिए।

IMG 20240918 WA0025

मार्च के अंत में व्यापारियों ने रेलवे प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द पुनर्वास योजना के तहत समुचित स्थान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

अंडाल क्षेत्र में यह मामला अब सामाजिक और राजनीतिक रूप लेता जा रहा है, और सभी की नजरें रेलवे प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 2
Users Today : 43
Users Yesterday : 14