Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

विधायक को धमकाकर वसूली की कोशिश, आईपैक कर्मी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

पांडवेश्वर :  पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती को धमकी देकर मोटी रकम वसूलने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राज शेखर दत्ता के रूप में हुई है, जो बांकुड़ा जिले के मुक्ति सिन्हा लेन का निवासी है। वह एक निजी संस्था “आईपैक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड” का कर्मी बताया गया है।

IMG 20250511 WA0050

पांडवेश्वर थाना पुलिस ने राज शेखर दत्ता को दुर्गापुर अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। बताया गया है कि यह मामला 27 अप्रैल का है, जब अभियुक्त हरिपुर स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पहुंचा और विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती से मिला।

विधायक चक्रवर्ती ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि राज शेखर दत्ता ने उन्हें भय दिखाते हुए मोटी रकम की मांग की और कहा कि यदि भुगतान नहीं किया गया तो वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से उनकी शिकायत करेगा। चूंकि विधायक उस दिन व्यस्त थे, उन्होंने आरोपी को अगली तारीख पर मिलने को कहा।

IMG 20240918 WA0025

इसके बाद, 1 मई को आरोपी दोबारा हरिपुर कार्यालय आया और इस बार उसने अधिक आक्रामक रवैया अपनाते हुए विधायक को धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ पोस्ट करेगा और पार्टी हाईकमान को शिकायत भेजेगा।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने 5 मई को पांडवेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने किसी अन्य जनप्रतिनिधि या पार्टी पदाधिकारी को भी इस तरह से धमकाने की कोशिश की है या नहीं।

इस घटना से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 8 0
Users Today : 0
Users Yesterday : 28